फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up gov and central government signs power for all mou

योगी ने निभाया वादा: यूपी को 24 घंटे, बीपीएल परिवारों को मुफ्त मिलेगी बिजली

Sat, 15 Apr 2017 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Apr 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
up gov and central government signs power for all  mou
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
सूबे के हर घर को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार के बीच इससे संबधित समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर क‌िया गया। केंद्र की ओर से केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल व राज्य सरकार की ओर से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर क‌िए गए। 
विज्ञापन


इस मौके पर श्रीकांत शर्मा ने कहा, हम आज समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। इस पर पूरी पारदर्शिता के साथ पालन करेंगे। 9 वाट एलईडी, 20 वाट की एलईडी ट्यूब बांटी जाएगी। प्रदेश के लोगों के ल‌िए हर्ष का विषय है क‌ि शहर के उपभोक्ताओं की तरह गांव के लोग भी ऑनलाइन पेमेंट से बिल का भुगतान कर सकेंगे। आज से पूरे प्रदेश के उपभोक्ताओं के ल‌िए 1912 टॉल फ्री नंबर शुरू किया जाएगा ज‌िस पर शहरों के साथ अब गांव के लोग भी श‌िकायत दर्ज करवा सकेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, बाबा साहब ने शो‌षित वर्ग को आत्मसम्मान दिया, आज के दिन ये काम होना खुशी की बात है। देश का हर राज्य पॉवर फॉर ऑल से जुड़ चुका था लेकिन यूपी को जोड़ने की कोशिश 3 साल से की जा रही थी। आज यूपी भी इस मिशन से जुड़ गया ये बहुत हर्ष की बात है। अब मैं कह सकता हूं क‌ि यूपी के अच्छे दिन आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा मानना है क‌ि लोग अवैध कनेक्शन मजबूरी में लिया है क्योंकि भारत का नागर‌िक गलत काम नहीं करना चाहता है। मजबूरी में जिसने गलत काम कर‌ लिया है उसके लिए इन डॉक्यूमेंट में रखा गया है कि वे ईमानदारी से गलती सुधार सकें। 

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा, हम प्रधानमंत्री के सपने को साकार कर रहे हैं। चुनाव में कुछ लोग मुझसे पूछते थे तो मैं बोल देता क‌ि शाम को जहां से अंधेरा शुरू हो वहीं से यूपी की सीमा शुरू होती है। एक बार पीयूष गोयल गोरखपुर आए थे तो वहां दिन में स्ट्रीट लाइट जलती देखकर बहुत गुस्सा हुए थे। मैंने तब जवाब दिया था कि रात में तो आती नहीं है इसल‌िए दिन में जल रही है। 

स्ट्रीट लाइट के नाम पर अब तक जो चोरी होती रही है वो रुकेगी। सीएम ने कहा, केंद्र जिस गत‌ि से काम करना चाहता है अगर हम उस स्पीड से नहीं चले तो पिछड़ जाएंगे। 


सीएम योगी ने कहा, मुझे कभी कोई सलाह लेनी होती है तो मैं सबसे पहले पीयूष गोयल को फोन करता हूं और एकदम सही सलाह मिलती है।

यूपी में अब तक चार-पांच जिलों को बिजली मिलती थी ये जिले भी मुख्यमंत्री की कृपा पर निर्भर रहते थे। अब पूरे यूपी को बिजली मिलेगी। 

हमने बाबा साहब की जयंती पर ये कार्यक्रम शुरू किया है 2018 में हम 24 घंटे बिजली देने के लिए कृत संकल्प हैं। 

बीपीएल परिवारों को मुफ्त में बिजली देंगे और स्मार्ट मीटर लगाएंगे ताक‌ि बिजली चोरी न हो। यूपी में अब तक लीडरशिप का आभाव था लोग दस साल में नहीं कर पाते हैं हमने वो काम एक महीने में कर दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed