फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Gift to the passengers going from the state to Mumbai, Railways announced many trains, there will be ease

यूपी: प्रदेश से मुंबई की तरफ जाने वालों यात्रियों को तोहफा, घोषित हुई कई विशेष ट्रेनें, यहां जानें पूरी डिटेल

Thu, 19 Sep 2024 12:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 19 Sep 2024 12:26 AM IST
सार

Train from UP to Mumbai: यूपी से महाराष्ट्र की तरफ सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने एक साथ कई ट्रेनें घोषित की हैं। आने वाले त्योहारों के मौसम में इससे आसानी होगी। 

विज्ञापन
UP: Gift to the passengers going from the state to Mumbai, Railways announced many trains, there will be ease
मुंबई के लिए घोषित हुई विशेष ट्रेनें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

त्योहारी मौसम में रेलवे का सफर आसान होगा और टिकट मिलने में आसानी आएगी। दीपावली व छठ पर महाराष्ट्र के लिए तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें मुंबई, नागपुर व पुणे से गोरखपुर के लिए वाया लखनऊ चलाई जाएंगी। रेलवे सीपीआरओ ने बताया कि 01079 सीएसटीएम मुंबई-गोरखपुर स्पेशल 25 अक्तूबर से सात नवंबर तक मुंबई से रात 10:30 बजे चलकर लखनऊ तड़के 4:15 बजे होते हुए गोरखपुर सुबह 10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 01080 गोरखपुर-सीएसटीएम मुंबई स्पेशल गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे चलकर लखनऊ रात 7:55 बजे तथा मुंबई अगली रात 12:40 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन


01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल 22 अक्तूबर से 11 नवंबर तक पुणे से सुबह 6:50 बजे चलकर लखनऊ अगली सुबह 10:05 बजे तथा गोरखपुर शाम चार बजे पहुंचेगी। ट्रेन 01416 गोरखपुर-पुणे स्पेशल 23 अक्तूबर से 12 नवंबर तक गोरखपुर से शाम 5:30 बजे चलकर लखनऊ रात 10:35 बजे तथा पुणे सुबह सवा तीन बजे पहुंचेगी। ऐसे ही 01207 नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल 30 अक्तूबर से 13 नवंबर तक नागपुर से सुबह 10:40 बजे चलकर ऐशबाग सुबह 6:05 बजे होते हुए समस्तीपुर रात 9:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 01208 समस्तीपुर-नागपुर स्पेशल 31 अक्तूबर से 14 नवंबर तक समस्तीपुर से रात 11:45 बजे चलकर ऐशबाग दोपहर 12 बजे व अगली सुबह सात बजे नागपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


सियालदाह-लखनऊ स्पेशल पांच से
03107 सियालदाह-लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल सियालदाह से पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक रात 12:10 बजे चलकर लखनऊ अगली रात 12:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में 03108 सियालदाह-लखनऊ स्पेशल लखनऊ से छह अक्तूबर से पहली दिसंबर तक रात 1:40 बजे चलकर सियालदाह रात 11:50 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागलपुर-हरिद्वार वीकली सात से
03423 भागलपुर-हरिद्वार वीकली स्पेशल सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक दोपहर 1:55 बजे चलकर लखनऊ सुबह 8:30 बजे तथा हरिद्वार शाम 5:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में 03423 हरिद्वार-भागलपुर वीकली आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक शाम 7:55 बजे रवाना होकर लखनऊ सुबह 3:30 बजे तथा भागलपुर रात 9:20 बजे पहुंचेगी।

दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 25 अक्तूबर से
04068 दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 25, 29 अक्तूबर तथा पहली, पांच, आठ, 12 एवं 15 नवंबर को दिल्ली से शाम 7:30 बजे चलकर लखनऊ तड़के 3:40 बजे होते हुए दरभंगा शाम 4:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04067 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल 26, 30 अक्तूबर तथा दो, छह, नौ, 13 एवं 16 नवंबर को दरभंगा से शाम छह बजे चलकर लखनऊ सुबह 8:05 बजे व दिल्ली शाम 4:35 बजे पहुंचेगी।

नवरात्र पर जम्मू की ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी

UP: Gift to the passengers going from the state to Mumbai, Railways announced many trains, there will be ease
train new - फोटो : istock

 नवरात्र पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जाने वालों की राह आसान नहीं है। रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग चलने से अब फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है।ट्रेन 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर में नौ, दस व 11 अक्तूबर को क्रमशः 66, 59, 70 व थर्ड एसी में 27, 28, 31 की वेटिंग है। 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर में इन तारीखों में 57, 30, 52 व थर्ड एसी में 14, 17, छह की वेटिंग है। 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस की स्लीपर में नौ, 12 व 13 अक्तूबर को 55, 50, 37 तथा थर्ड एसी में 13, 14, 11 की वेटिंग है। लखनऊ से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में 800 से अधिक सीटें तत्काल कोटे में हैं। ऐसे में इनसे राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही रेलवे प्रशासन तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें नवरात्र के दौरान चलाने की तैयारी कर रहा है। रैक मिलते ही इनकी घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed