फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up football team enter in national champianship

Lucknow News: मध्य प्रदेश को हराकर उत्तर प्रदेश फाइनल में

Sun, 03 Aug 2025 07:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
up football team enter in national champianship
मध्य प्रदेश को हराकर यूपी फाइनल में
विज्ञापन


लखनऊ। यूपी के जूनियर फुटबॉलरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम ने आसान मुकाबले में मेजबान मध्य प्रदेश को 3-0 से पराजित किया। बालाघाट (मध्य प्रदेश) में खेली जा रही प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में यूपी के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश पर दबाव बनाए रखा। खेल के शुरुआती मिनटों में पंकज ने साथ खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए यूपी को

1-0 से बढ़त दिलाई। मध्यांतर से पहले सलमान ने गोल करते हुए यूपी की बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन यूपी की सजग रक्षापंक्ति के
विज्ञापन

आगे उनकी एक भी नहीं चली। इस बीच बोहन जोशी ने एकल प्रयास से मध्य प्रदेश की रक्षापंक्ति को भेदते हुए शानदार गोल किया और यूपी को 3-0 से बढ़त
दिलाई। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और यूपी ने 3-0 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed