यूपी: कोहरे ने बिगाड़ा विमानों का संचालन, तीन दिनों निरस्त रहेंगी दिल्ली रूट की ये फ्लाइट; कई हुईं लेट
Fog delays flights: कोहरे की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ने और आने वाली विमान सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। विमान के साथ ट्रेनों का संचालन भी बिगड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ दिल्ली रूट की चार उड़ानें बृहस्पतिवार से तीन दिनों तक निरस्त रहेंगी। वहीं बृधवार को दम्माम जाने वाली उड़ान 8ः30 घंटे देरी से उड़ान भर सका। कई और विमान भी देरी के शिकार हुए। उधर वीआईपी ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान हुए।
दिल्ली जाने वाले यात्रियों का अमौसी एयरपोर्ट पर लोड अधिक है। कोहरे व परिचालन संबंधी कारणों से एयर इंडिया ने लखनऊ-दिल्ली के बीच चार फ्लाइटें 25 से 27 दिसम्बर के लिए निरस्त की हैं। दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-1720, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एआई-1821, दिल्ली से लखनऊ आने वाला विमान एआई-1717 तथा लखनऊ से दिल्ली जाने वाला एआई-1524 निरस्त किया गया है। बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट की दो दर्जन से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं।
लखनऊ से दिल्ली सहित कई शहरों की उड़ानें देरी से उड़ाना भर सकीं।दम्माम जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक्सवाइ-896 सवा आठ घंटे, पुणे से लखनऊ आने वाली 6ई-338 आधे घंटे, अबुधाबी से आने वाली 6ई-1416 एक घंटे, दिल्ली से आने वाली 6ई-6350 आधे घंटे, रियाद से आने वाली एक्सवाइ-333 करीब छह घंटे, मुंबई से आने वाली आइएक्स-1026 तीस मिनट, हैदराबाद से आने वाली 6ई-453 तीन घंटे, दिल्ली से आने वाली 6ई-2172 पौन घंटे, बंगलुरु से आने वाली 6ई-196 पैंतीस मिनट, इंदौर से आने वाली 6ई-7422 चालीस मिनट, दम्माम से आने वाली 6ई-098 पौन घंटे लेट रही।
वहीं लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली 6ई-523 चालीस मिनट, दिल्ली जाने वाली 6ई-2026 आधे घंटे, रियाद जाने वाली एक्सवाइ-334 साढ़े पांच घंटे, दिल्ली जाने वाली 6ई-758 तीन घंटे, इंदौर जाने वाली 6ई-7221 एक घंटे, गुवाहाटी जाने वाली 6ई-399 पौन घंटे, मुंबई जाने वाली 6ई-6222 एक घंटे, जयपुर जाने वाली 6ई-7027 एक घंटे लेट रही।
12 घंटे देरी से पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस
कोहरे के चलते ट्रेनें भी लेटलतीफी की शिकार हुईं। 12230 लखनऊ मेल तीन घंटे, 12430 एसी एक्सप्रेस ढाई घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट तीन घंटे, 15012 चंडीगढ़ लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस पौने दो घंटे, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे, 14206 दिल्ली-अयोध्या छावनी एक्सप्रेस चार घंटे, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस 4:26 घंटे, 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस 8:55 घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 12 घंटे, 12226 कैफियात एक्सप्रेस 3:36 घंटे, 15744 फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे, 15566 वैशाली एक्सप्रेस चार घंटे, 14864 मरुधर एक्सप्रेस ढाई घंटे व 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही।