{"_id":"630e48d1812f1e503d5c2945","slug":"up-floods-22-districts-of-up-affected-by-floods-life-disturbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: प्रदेश के 22 जिलों में बाढ़ से हाहाकार, हजारों हेक्टेयर फसल प्रभावित, जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: प्रदेश के 22 जिलों में बाढ़ से हाहाकार, हजारों हेक्टेयर फसल प्रभावित, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Wed, 31 Aug 2022 12:15 AM IST
आकाश दुबे
पीटीआई
पीटीआई
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:15 AM IST
सार
अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के चलते किसानों की चिंताएं बढ़ गईं हैं। बाढ़ ग्रसित इलाकों में हजारों हेक्टेयर फसल भी प्रभावित हो चुकी है।
विज्ञापन
वाराणसी में बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के 22 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के चलते किसानों की चिंताएं बढ़ गईं हैं। बाढ़ ग्रसित इलाकों में हजारों हेक्टेयर फसल भी प्रभावित हो चुकी है।
विज्ञापन
शिव की नगरी काशी में गंगा का रौद्र रूप जारी है। गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बाढ़ पीड़ित हालातों के आगे लाचार हैं। पानी ज्यों-ज्यों बढ़ रहा है लोग घर खाली कर रहे है। बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों को वर्तमान के साथ ही भविष्य की चिंता उन्हें घेरते जा रही है। खतरे के निशान को पार करने के बावजूद जलस्तर में बढ़त लगातार जारी है।
विज्ञापन
धीरे-धीरे बढ़ाव के कारण जलस्तर वर्ष 2013 के रिकॉर्ड 72.630 मीटर के करीब पहुंच रहा है। रविवार शाम ही बाढ़ का पानी काशी विश्वनाथ धाम की दहलीज तक पहुंच गया था। धाम से सटे मणिकर्णिका घाट को डूबोकर अब ऊपर घुसने लगा है।
विज्ञापन