UP Election Results 2022: लखनऊ सरोजनीनगर सीट से राजेश्वर सिंह जीते, सपा के अभिषेक मिश्रा को हराया, देखें- अवध के 10 जिलों के परिणाम
{"_id":"62296c0029e9984e065d16d0","slug":"up-election-result-2022-updates-lucknow-and-near-by-districts","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election Results 2022: लखनऊ सरोजनीनगर सीट से राजेश्वर सिंह जीते, सपा के अभिषेक मिश्रा को हराया, देखें- अवध के 10 जिलों के परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 10 Mar 2022 09:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:35 PM IST
खास बातें
यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान आने भी शुरू हो गए है। रुझानों में भाजपा आगे नजर आ रही है। हालांकि, सपा कड़ी टक्कर दे रही है। चुनाव परिणाम को लेकर शाम चार बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी। पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जा रही है। मतगणना के लिए कर्मचारी सुबह साढ़े सात बजे केंद्रों पर पहुंच गए थे। उनकी तलाशी ली गई और फिर उन्हें अंदर जाने दिया गया। मतदान केंद्रों पर सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं। देखें सभी 10 जिलों की पल-पल की अपडेट:
विज्ञापन
लखनऊ की सरोजनीनगर सीट पर जीत हासिल करने के बाद प्रमाण पत्र लेते राजेश्वर सिंह।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
09:35 PM, 10-Mar-2022
बलरामपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
बलरामपुर जिले में कई रिकार्ड ध्वस्त होते दिखे। कई पुराने दिग्गज पाला बदलने के बाद भी कोई करिश्मा नहीं दिखा सके। मतदाताओं ने जाति व धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को आइना दिखा दिया। बता दें कि वर्ष 2007 से लेकर 2017 तक जिले की जनता ने बसपा, सपा व भाजपा को खूब मौका दिया। 2017 में जिले की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते थे। 2022 में भी भाजपा ने अपने पुराने चेहरों पर दांव लगाया। सपा ने चुनाव प्रचार के दौरान तमाम दावे किए। जाति और धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण का खूब कार्ड खेला गया। अंत में मतदाताओं ने चार में से एक बार फिर तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को अपनी पहली पसंद बताकर यह साबित कर दिया कि विकास, कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोट किया है। भाजपा ने बलरामपुर सदर, तुलसीपुर तथा उतरौला में इतिहास दोहराया है।
करीब दो हजार मतों से पिछली बार भाजपा ने गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। इस बार यह सीट भाजपा हार गई। इस सीट पर सपा ने जीत की परचम लहराया है। यहीं नहीं चुनाव से पहले पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता विनय कुमार पांडेय सपा में आ गए और उन्होंने बलरामपुर सदर सीट से सपा प्रत्याशी को जीत दिलाने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। जनता ने एकबार फिर से राज्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी पल्टूराम को अपनी पहली पसंद बनाया। इसी तरह तुलसीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कैलाश नाथ शुक्ला को जेल में रहकर पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान ने टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन इस बार कैलाश ने जिले में सबसे अधिक वोटों से जीत दर्ज की। जेबा का वोट भी पिछली बार से बढ़ा लेकिन वह जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाई। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा ने एक बार फिर सपा गठबंधन प्रत्याशी हसीब खां को हराकर इतिहास दोहराया है।

09:26 PM, 10-Mar-2022
गोंडा जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
गोंडा में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में सातों सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने इस बार भी रिकार्ड बरकरार रखा। सभी सीटों पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। भाजपा ने प्रत्याशी चयन में भी पूरी सावधानी बरती थी। सात विधायकों में छह पर पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताया था। एक मात्र परिवर्तन करनैलगंज में विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैय्या का टिकट काटकर परसपुर के अजय सिंह को प्रत्याशी बनाया था। कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी अजय सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह परसपुर की ब्लॉक प्रमुख हैं। यह दांव भाजपा का कामयाब रहा और सभी सात सीटों पर जीत दर्ज करके भाजपा ने लहर बरकरार रखा। परिणाम पर नजर डालें तो मनकापुर विधानसभा से भाजपा सरकार में समाज कल्याण मंत्री रहे रमापति शास्त्री ने अपने प्रतिद्वंदी सपा के रमेश गौतम को 42396 हजार मतों से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। हार-जीत का सबसे कम अंतर गोंडा सदर सीट का रहा। विधायक प्रतीक सिंह ने 6699 मतों के अंतर से अपने पुराने प्रतिद्वंदी सपा के सूरज सिंह को हराया है।
विधानसभा मेहनौन से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे विधायक विनय कुमार द्विवेदी को 107327 मत मिले। सपा की नंदिता शुक्ला 84109 मत हासिल हो सका। यहां पर सपा का प्रदर्शन ठीक रहा, लेकिन जीत का आंकड़ा पार नहीं कर सके। गोंडा सदर सीट से कैसरगंज सांसद के पुत्र प्रतीक भूषण शरण सिंह को 96528 मत मिले, वहीं सूरज सिंह (सपा) को 89829 मत मिले। इससे यहां पर अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले कम अंतर से ही विधायक प्रतीक सिंह चुनाव जीत सके। करनैलगंज से भाजपा के अजय कुमार सिंह ने 35256 मतों के अंतर से समाजवादी पार्टी के योगेश प्रताप सिंह को शिकस्त दी। सपा के योगेश प्रताप सिंह को 68663 मत मिले हैं। उन्हें भाजपा से बगावत कर साथ आए मौजूदा विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का साथ भी रास नहीं आया।
इसी तरह कटराबाजार से भाजपा के बावन सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते। यहां से उन्होंने सपा के बैजनाथ दुबे को 18657 मतों के अंतर से हराया। तरबगंज से भाजपा के प्रेमनारायण पांडेय ने 53690 मतों के अंतर से सपा के प्रत्याशी व रामभजन चौबे को पटखनी दी। गौरा में भाजपा के प्रभात वर्मा ने 22972 मतों के अंतर से सपा के संजय विद्यार्थी को मात दी। चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का खिताब लगातार दसवीं बार विधायक बनने वाले मंत्री रमापति शास्त्री के ही नाम रहा। जिन्होंने 42396 मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी सपा के रमेश गौतम को हराया।

09:18 PM, 10-Mar-2022
श्रावस्ती जिला: भिनगा में सपा तो श्रावस्ती से जीती भाजपा
18वीं विधानसभा में भिनगा में सपा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में फिर से भाजपा ने बाजी मारी। भिनगा में सपा ने भाजपा से 13412 व श्रावस्ती में भाजपा ने सपा को 1457 मतों से जीत दर्ज की। पहले भिनगा में बसपा तो श्रावस्ती में भाजपा का कब्जा था। इस विधानसभा चुनाव में एक्जिट पोल के सारे आंकड़े भिनगा विधानसभा में फेल हो गए। एक्जिट पोल में भिनगा में भाजपा की जीत बताई जा रही थी। यहां 58.67 प्रतिशत मत पड़े थे। जबकि यहां सपा की इंद्राणी वर्मा भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी पदम सेन चौधरी को 13412 मतों से विजेता घोषित की गईं। इंद्राणी वर्मा को 103237 व पदमसेन चौधरी को 89825 मत प्राप्त हुए। वहीं बसपा मात्र 21469 मतों में ही सिमट कर रह गई। बसपा यहां तीसरे स्थान पर रही। वहीं श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में कुल 60 फीसदी मत पोल हुआ था। इसमें से भाजपा के रामफेरन पांडे ने 1457 मतों से सपा के मोहम्मद असलम रायनी को शिकस्त दी। यहां भाजपा को 98640 व सपा को 97183 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर बसपा की नीतू मिश्रा 41026 मत पाकर रहे।

09:17 PM, 10-Mar-2022
बहराइच जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
बहराइच जिले की पांच सीटों पर कमल खिला है जबकि दो सीटों पर साइकिल दौड़ गई। सातों विधानसभा सीटों पर सबसे अधिक मतों से भाजपा के महसी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है जबकि सबसे कम मतों से भाजपा की सदर प्रत्याशी ने जीत हासिल की। रुझान आने के बाद भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। जिले में सात विधानसभा सीटें है। बहराइच सदर, महसी, पयागपुर व बलहा सीट पर भाजपा तो नानपारा सीट पर भाजपा गठबंधन के अपनादल एस ने जीत दर्ज की। कैसरगंज व मटेरा विधानसभा सीट पर साइकिल दौड़ी। मतगणना के दौरान सबसे तेज नतीजा महसी विधानसभा सीट का आया और सबसे अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह ने जीत हासिल की जबकि सबसे आखिर में सदर विधानसभा सीट का परिणाम आया और सबसे कम मतों से भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल ने जीत हासिल की। दोपहर में भाजपा का बहुमत आता देख समर्थकों का जमावड़ा गल्लामंडी के पास होने लगा और जैसे ही पांच सीटों पर कमल खिला वैसे ही पटाखों की आवाज गूंजने लगी। लोगों व समर्थकों में खूब उत्साह दिखा। समर्थक गल्लामंडी के पास बने बैरियर के किनारे खड़े होकर नारे लगाते रहे। जैसे ही सदर भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल गल्लामंडी के अंदर गई वैसे ही सड़कों पर समर्थकों ने होली खेलना शुरू कर दी और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। प्रमाण पत्र लेकर निकलने के बाद समर्थकों ने जमकर रंगों की होली खेली।

09:15 PM, 10-Mar-2022
सीतापुर जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
सीतापुर जिले की 8 सीटें जीतकर भाजपा ने पूरे जिले को भगवा मय कर दिया। 8 सीटों पर मिली विजय से भाजपा कार्यकर्ता बेहद खुश नजर आए। जिले की एक सीट पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही सपा के समर्थक भी खुशी जाहिर करते दिखे। इस बार भाजपा ने अपने पुराने रिकार्ड को ही ध्वस्त करते हुए आठ सीटों पर दमदार तरीके से जीत दर्जकर करते हुए धमक बरकरार रखी है। सपा को इस बार भी लहरपुर सीट हाथ लगी। जबकि पिछली बार महमूदाबाद सीट जीती थी। बिसवां में भाजपा के निर्मल वर्मा ने 105796 मत हासिल करके जीत हासिल की। जबकि दूसरे नंबर पर सपा के अफजाल कौसर रहे। इन्होंने 95119 मत प्राप्त किए। इसी तरह लहरपुर सीट पर सपा के अनिल वर्मा ने 112462 मत हासिल करके विजय हासिल की। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के सुनील वर्मा रहे। इनको 99643 मतों से संतोष करना पड़ा। महोली विधानसभा में भाजपा के शशांक त्रिवेदी को 111857 मत हासिल करके दूसरी बार विधायक बने। दूसरे नंबर पर सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने 99357 मत हासिल करने में कामयाब रहे। मिश्रिख सीट पर भाजपा के रामकृष्ण भार्गव ने 99935 मत प्राप्त करके जीत प्राप्त की। दूसरे नंबर पर सुभासपा के मनोज कुमार राजवंशी ने 79306 वोट हासिल किए। सीतापुर सदर सीट से भाजपा के राकेश राठौर गुरू को 99099 मत प्राप्त करके पहले बार विधायक बने। दूसरे नंबर पर सपा के राधेश्याम जयसवाल रहे। इन्होंने 97320 मत हासिल किए। सिधौली विधानसभा में भाजपा के मनीष रावत106022 ने मत हासिल करके जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर सपा के डॉ. हरगोविंद भार्गव रहे। जिन्होंने 96121 वोट प्राप्त किए। हरगांव विधानसभा में भाजपा के सुरेश राही ने 116565 वोट पाकर दूसरी बार विधायक बने। दूसरे नंबर पर सपा के पूर्व विधायक रामहेत भारती रहे। जिनको 78217 मतों से संतोष करना पड़ा। सेवता विधानसभा से भाजपा के ज्ञान तिवारी ने 107980 वोट प्राप्त करके लगातार दूसरी बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया। जबकि दूसरे नंबर पर सपा के महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू रहे। इनको 87619 मत प्राप्त किए। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा में जश्न का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपाईयों ने आतिशबाजी करके जश्न मनाया। वहीं जीते प्रत्याशियों के घर पर देर रात तक जश्र चलता रहा।

09:08 PM, 10-Mar-2022
रायबरेली जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
रायबरेली जिले में गांधी परिवार के गढ़ में सपा और भाजपा ने जहां अपना दमखम दिखाया, वहीं कांग्रेस-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया। समाजवादी पार्टी ने चार, जबकि भाजपा ने दो सीटों पर जीत अर्जित की। सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी राम प्रताप यादव को 7175 मतों से शिकस्त देकर इस सीट पर पहली बार भगवा लहराया। ऊंचाहार विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री एवं सपा प्रत्याशी डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य को 6621 वोटों से करारी शिकस्त देकर हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा। बछरावां विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी श्याम सुंदर भारती ने भाजपा-अपना दल गठबंधन प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रावत को 2812 मतों से हराया। सलोन सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार ने सपा प्रत्याशी डॉ. जगदीश प्रसाद को 2111 मतों से शिकस्त देकर पहली बार में ही चुनाव जीतने में सफलता अर्जित की। सरेनी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र बहादुर सिंह को 3807 को मतों से हराकर चुनावी मैदान मारा। हरचंदपुर सीट से सपा प्रत्याशी राहुल लोधी ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह को 14489 मतों से करारी शिकस्त दी।

09:04 PM, 10-Mar-2022
बाराबंकी जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
बाराबंकी जिले में विधानसभा चुनाव की छह सीटों में तीन भाजपा और तीन सपा के पाले में गई हैं। सुबह शुरू हुई मतगणना का देरशाम तक गिनती जारी रही। सबसे पहले हैदरगढ़ सीट की मतगणना पूरी हुई जहां भाजपा प्रत्याशी ने जीत से अपना खाता खोला। इसके बाद बाराबंकी सीट पर सपा के धर्मराज यादव ने हैट्रिक लगाकर भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया। वीआईपी सीट दरियाबाद में भाजपा प्रत्याशी सपा के अरविंद सिंह गोप पर शुरूआती दौर में जो बढ़त ली वह जीत तक कायम रही। जैदपुर में देरशाम परिणाम आया जहां सपा ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर दोबारा जीत दर्ज की। कुर्सी में सबसे रोचक मुकाबला देखने को मिला यहां मतगणना को लेकर कई राउंड उतार चढ़ाव देखने को मिले अंत में बहुत मामूली अंतर से भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र वर्मा ने सपा के दिग्गज व पूर्व मंत्री राकेश वर्मा को पराजित कर दोबारा चुनाव जीत लिया। वहीं सबसे कड़ा मुकाबला रामनगर सीट पर देखने को मिला यहां पर सपा के फरीद महफूज किदवई ने भाजपा के शरद अवस्थी को काफी कम अंतर से हराया।

09:03 PM, 10-Mar-2022
अमेठी जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
अमेठी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के मौजूदा विधायक अपनी सीटें बचाने में कामयाब रहे। तिलोई से भाजपा के मौजूदा विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह व जगदीशपुर से भाजपा के मौजूदा विधायक/राज्यमंत्री सुरेश पासी बड़े अंतर से तो गौरीगंज में सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। अमेठी सीट पर सपा प्रत्याशी महाराजी प्रजापति ने भाजपा के डॉ. संजय सिंह को हराया।

08:57 PM, 10-Mar-2022
अंबेडकरनगर जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
यूपी विधानसभा चुनाव में जब एक तरफ पूरे प्रदेश में सपा का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा, तब अंबेडकरनगर जिले में समाजवादी पार्टी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सभी पांच सीट जीत लीं। जिले में टांडा से सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा, अकबरपुर से पूर्व मंत्री रामअचल राजभर, कटेहरी से पूर्वमंत्री लालजी वर्मा, जलालपुर से पूर्व सांसद राकेश पांडेय व आलापुर सुरक्षित से पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त को विजयी घोषित कर दिया गया। वर्ष 2012 के बाद सभी पांच सीटों पर जीत का करिश्मा सपा ने अब ठीक 10 वर्ष बाद दोहराने की सफलता हासिल की है।

08:54 PM, 10-Mar-2022
सुल्तानपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
सुल्तानपुर जिले की कादीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के राजेश कुमार गौतम ने जीत दर्ज की। लंभुआ सीट पर भाजपा के सीताराम वर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के संतोष पांडेय को हराया। सुल्तानपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के विनोद सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के अनूप संडा को हराया। इसौली सीट पर भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी और सपा प्रत्याशी मो. ताहिर खां के बीच कांटे का संघर्ष हुआ। जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने बाजी मारी। सदर सीट पर भाजपा के राजप्रसाद उपाध्याय ने जीत दर्ज की।