फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Election Commission to organise special drive on Sunday to add new voters, BLOs to be present at every boo

यूपी: नए वोटर जोड़ने के लिए चुनाव आयोग रविवार को आयोजित करेगा विशेष अभियान, हर बूथ पर रहेंगे बीएलओ

Sat, 21 Feb 2026 08:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 21 Feb 2026 08:57 PM IST
सार

SIR in UP: रविवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत जिले के सभी मतदेय स्थलों पर सभी बीएलओ सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक उपस्थित रह कर समस्या का समाधान करेंगे।

विज्ञापन
UP: Election Commission to organise special drive on Sunday to add new voters, BLOs to be present at every boo
यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया।

विस्तार

 विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (एसआईआर) के तहत रविवार को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अभियान दिवस पर प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। उनके पास 6 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति और फार्म-6 (नया नाम जोड़ने हेतु), फार्म-6ए (विदेश में निवासरत मतदाताओं के लिए), फार्म-7 (नाम विलोपन हेतु) और फार्म-8 (संशोधन हेतु) उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन


हर मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की जाएगी, जहां मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता दी जाएगी। राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को अभियान की सूचना देकर सहयोग सुनिश्चित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे 22 फरवरी को अपने-अपने बूथ पर जाकर अपना और परिवार के सदस्यों का नाम 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और जिनका नाम सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन

राजधानी में चलेगा विशेष अभियान

एसआईआर प्रक्रिया के तहत जिले में रविवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत जिले के सभी मतदेय स्थलों पर सभी बीएलओ सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक उपस्थित रह कर समस्या का समाधान करेंगे।

डीएम विशाख जी ने बताया कि उनके पास छह जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए प्रपत्र 6, 6ए, 7 एवं 8 उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी। जहां मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता दी जाएगी। अभियान की निगरानी के लिए मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन के अलावा अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने नागरिकों से अपील की है कि वह 22 फरवरी को आयोजित विशेष अभियान दिवस पर अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक, जिसकी आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वह प्रपत्र-6 भरकर बूथ लेवल अधिकारी को जमा कर सकता है। इसके अतिरिक्त मोबाइल एप अथवा आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। मतदाता सूची में दर्ज किसी भी प्रकार की त्रुटि के सुधार के लिए प्रपत्र-8 भरा जा सकता है। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से विशेष अभियान दिवस का लाभ उठाने और मतदाता सूची को शुद्ध बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed