फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: read about mohanlalganj and lucknow center assembly seat.

UP Election 2022: कम अंतर से हार-जीत वाली मोहनलालगंज, मध्य पर रहेगी सबकी नजर

Wed, 09 Mar 2022 04:20 PM IST
ishwar ashish अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, लखनऊ
अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Mar 2022 04:20 PM IST
सार

2017 के चुनाव में मोहनलालगंज में केवल 530 वोट से सपा प्रत्याशी जीते थे। लखनऊ मध्य में भी भाजपा को केवल 5094 वोट से मिली जीत थी।

विज्ञापन
UP Election 2022: read about mohanlalganj and lucknow center assembly seat.
- फोटो : istock

विस्तार

लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों में से मोहनलालगंज और लखनऊ मध्य पर मतगणना के समय सबकी नजर रहेगी। इसकी वजह यह है कि इन सीटों पर बहुत ही कम अंतर से हार-जीत हुई थी। इस बार भी दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। ऐसे में 2017 की तरह यहां 2022 के परिणाम भी चौंका सकते हैं।

विज्ञापन


2017 विस चुनाव में मोहनलालगंज से सपा के अंबरीश पुष्कर केवल 530 वोटों से जीते थे। दूसरे नंबर पर बसपा के राम बहादुर, पूर्व आईएएस अधिकारी रहे। इस बार यहां सपा से सुशीला सरोज, भाजपा से अमरेश कुमार और बसपा से देवेंद्र कुमार मैदान में हैं। वहीं, लखनऊ मध्य से पिछली बार भाजपा के प्रत्याशी बृजेश पाठक को 5034 वोटों से जीत मिली थी। इस बार पाठक लखनऊ छावनी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से लखनऊ मध्य से कई बार से पार्षद रहे रजनीश कुमार गुप्ता खड़े हैं। उनके खिलाफ इस बार भी सपा के रविदास मेहरोत्रा ही हैं। रविदास को ही बृजेश पाठक ने हराया था।
विज्ञापन


नोटा को मिले थे अधिक वोट
मोहनलालगंज सीट पर नोटा (नन ऑफ द अबव) को हार-जीत के अंतर से अधिक वोट मिल गए थे। यह संख्या आधे से अधिक प्रत्याशियों से अधिक वोट पाने की रही। मोहनलालगंज में हार-जीत का अंतर 530 था,  जबकि यहां नोटा को 3471 वोट पड़े। वहीं, 13 में से नौ प्रत्याशियों को इससे कम वोट मिले थे। लखनऊ मध्य में भी नोटा को 824 वोट मिले थे। यहां भी 17 में से 12 प्रत्याशियों को इससे भी कम वोट मिले थे। सबसे अधिक नोटा पर वोट मोहनलालगंज में ही पड़े। दूसरे नंबर पर इसका उपयोग बख्शी का तालाब में हुआ। यहां 2271 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ पूर्व में रही एकतरफा हवा
लखनऊ पूर्व सीट में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष टंडन के लिए एक तरफा जीत की हवा रही थी। 2017 में वह 79,230 वोट से जीते थे। इस बार भी भाजपा इस सीट को सुरक्षित मान रही है। सरोजनीनगर में भाजपा प्रत्याशी स्वाती सिंह 34,179 वोटों से जीती थी। इस बार भाजपा से यहां ईडी के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बीकेटी, पश्चिम और मलिहाबाद सीट पर भी कांटे की टक्कर दिख रही है।

इस तरह रहा हार-जीत का अंतर
विधानसभा           जीत का अंतर
मोहनलालगंज        530 (सपा जीती)
लखनऊ मध्य        5094 (भाजपा जीती)
लखनऊ पश्चिम        13072 (भाजपा जीती)
बख्शी का तालाब    17584 (भाजपा जीती)
मलिहाबाद        22668 (भाजपा जीती)
लखनऊ उत्तर        27276 (भाजपा जीती)
लखनऊ छावनी        33796 (भाजपा जीती)
सरोजनीनगर        34179 (भाजपा जीती)
लखनऊ पूर्व        79230 (भाजपा जीती)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed