{"_id":"67c70196994e51f8070c02e4","slug":"up-eight-ips-officers-got-posted-in-the-state-devranjan-verma-who-came-into-limelight-due-to-ballia-extorti-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में आठ आईपीएस हुए इधर से उधर, बलिया वसूली कांड से चर्चा में आए देवरंजन वर्मा को मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में आठ आईपीएस हुए इधर से उधर, बलिया वसूली कांड से चर्चा में आए देवरंजन वर्मा को मिली तैनाती
Wed, 05 Mar 2025 09:09 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 05 Mar 2025 09:09 AM IST
सार
IPS Transfer: यूपी में आठ आईपीएस इधर से उधर किए गए हैं। वाराणसी के संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के. एलिजरसन को यूपी 112 भेजा गया है।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार को 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिनमें बलिया वसूली कांड में हटाए जाने के बाद प्रतीक्षारत चल रहे एसपी देवरंजन वर्मा भी शामिल हैं। उन्हें डीआईजी नियम एवं ग्रंथ बनाया गया है। अन्य तबादलों में वाराणसी के संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के. एलिजरसन को यूपी 112 भेजा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा एटीएस के डीआईजी मनोज सोनकर को पीएसी के वाराणसी अनुभाग भेजा गया है। सतर्कता अधिष्ठान में तैनात शगुन गौतम को एपीटीसी, सीतापुर का एसपी बनाया गया है। कानपुर नगर में पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह को वाराणसी में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। कानपुर कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त आशीष श्रीवास्तव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। लखनऊ में पुलिस उपायुक्त अपर्णा गुप्ता को एसपी, मुख्यालय बनाया गया है। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में सूरज कुमार राय को छठी वाहिनी पीएसी, मेरठ का सेनानायक बनाया गया है।
विज्ञापन