फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: ED conducts rapid-fire raids; ₹2 crore in cash recovered from former BSP MLC Shahnawaz Rana's residence an

यूपी: ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व बसपा एमएलसी शहनवाज राणा के घर और सुधा स्टील से दो करोड़ नकद बरामद

Mon, 24 Aug 2026 07:47 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 24 Aug 2026 07:47 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने जीएसटी चोरी के मामले में मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद के नौ ठिकानों पर छापेमारी की। पूर्व बसपा एमएलसी शहनवाज राणा के आवास और सुधा स्टील से दो करोड़ रुपये नकद, दस्तावेज व डिजिटल उपकरण मिले। कंपनी पर फर्जी बिलों से करोड़ों रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट हेराफेरी का आरोप है।

विज्ञापन
UP: ED conducts rapid-fire raids; ₹2 crore in cash recovered from former BSP MLC Shahnawaz Rana's residence an
भारी नकदी बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को पूर्व बसपा एमएलसी शाहनवाज राणा समेत तमाम आरोपियों के मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नौ ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान शाहनवाज राणा के मुजफ्फरनगर स्थित आवास और गाजियाबाद स्थित सुधा स्टील से दो करोड़ करोड़ रुपये की नकदी, तमाम संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। देर शाम तक ईडी के छापों की कार्रवाई जारी थी।

विज्ञापन




अधिकारियों के मुताबिक शाहनवाज राणा और उनके बेटे से जुड़ी जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट लिमिटे कंपनी में कथित फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम के तहत करीब 20 करोड़ रुपये की कथित चोरी से जुड़े मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है। ईडी के अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर में शाहनवाज राणा के आवास राणा हाउस, उनके चाचा एवं पूर्व विधायक एवं रालोद नेता नूर सलीम राणा के आवास, स्टील फैक्ट्री के मालिक संजय जैन के आवास, द्वारिकापुरी और नई मंडी स्थित पूर्व चेयरमैन अनिल तायल के परिसरों की छानबीन की है। 
विज्ञापन


इसके अलावा कंपनी के मुख्य कार्यालय को भी खंगाला जा रहा है। साथ ही एक रोलिंग मिल और शाहनवाज राणा के चार्टर्ड अकाउंटेंट भी जांच के दायरे में आए हैं। जांच के दौरान अधिकारियों को तमाम ऐसे दस्तावेज मिले हैं जो स्टील कारोबारियों के साथ फर्जी आईटीसी हासिल करने के लिए फर्जी बिलिंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। ईडी की कार्रवाई से उन लोहा कारोबारियों में हड़कंप है जो शाहनवाज राणा की कंपनी के साथ जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

कंपनी पर ये हैं आरोप

कंपनी पर आरोप है कि बिना सामान की असल आवाजाही के जाली इनवॉइज और ई-वे बिल के जरिये फर्जी आईटीसी बनाने और उसे आगे पास करने में शामिल थी। जांच में कई फर्जी या अस्तित्वहीन कंपनियों के जरिये बड़े पैमाने पर सर्कुलर ट्रांजेक्शन, फंड की तेजी से लेयरिंग और कैश निकालने की बात सामने आई है। 

जांच में जीएसटी अधिकारियों ने पाया था कि 9.63 करोड़ रुपये का आईटीसी गलत तरीके से लिया गया और 10.28 करोड़ रुपये का आईटीसी आगे पास किया गया। इससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। अब ईडी अपराध से अर्जित कंपनी की कमाई से खरीदी गई चल-अचल संपत्तियों का पता लगाकर उन्हें जब्त करेगी।

 

 

मुजफ्फरनगर दंगे के बाद बसपा ने निकाला था

बता दें कि शाहनवाज राणा को बसपा ने सपा सरकार में हुए मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान दिल्ली की लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में पार्टी से बाहर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कई दलों में शरण ली। वहीं, 5 दिसंबर 2024 को जीएसटी के अधिकारियों ने शाहनवाज राणा के ठिकानों पर छापा मारा था और अधिकारियों से अभद्रता करने पर शाहनवाज राणा, पूर्व सांसद कादिर राणा के बेटे, दो बेटियों समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस द्वारा शाहनवाज राणा आदि पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी गई थी। उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की कवायद भी शुरू की गई थी। शाहनवाज पर जेल में रहने के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करने और जेलर को धमकाने की एफआईआर भी दर्ज हुई थी। पुलिस ने उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed