फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP DGP Prashant Kumar replied on fake encounters allegations.

UP: यूपी डीजीपी बोले, जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती पुलिस, कार्रवाई में पूरी निष्पक्षता बरती जाती है

Mon, 09 Sep 2024 01:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Sep 2024 01:26 PM IST
सार

यूपी डीजीपी ने जाति के आधार पर एनकाउंटर करने के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करती है।

विज्ञापन
UP DGP Prashant Kumar replied on fake encounters allegations.
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस पर लग रहे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यूपी पुलिस जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती है। इस तरह के सभी आरोप निराधार हैं। पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करती है। मैं इस तरह के सभी आरोपों का खंडन करता हूं। बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश पुलिस पर जाति देखकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया था जिसका डीजीपी ने खंडन किया है।
विज्ञापन


वहीं, कानपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश पर भी उन्होंने बयान दिया। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है। हम चीजों को गंभीरता से ले रहे हैं। सभी पहलुओं को देखेंगे। बिना पूरी जांच पड़ताल के इस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ट्रांसपोर्टनगर हादसा: सामने आई इमारत गिरने की वजह, किया गया दावा, कमाई के फेर में की अनदेखी, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में मालिक पर केस का विरोध, शहर बंद करने की चेतावनी; भारी वाहनों पर मढ़ा दोष


सुल्तानपुर में डेढ़ करोड़ रुपये की हुई डकैती के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी आरोपी मंगेश यादव को मुठभेड़ में मार गिराया। इस पर अखिलेश यादव ने बयान दिया कि मंगेश की हत्या उसकी जाति देखकर की गई है। वहीं, मंगेश के पिता ने भी आरोप लगाया कि पुलिस ने मंगेश को घर से उठाया और गोली मारकर हत्या कर दी।

मामले का दूसरा मास्टर माइंड विपिन सिंह पुलिस की गिरफ्त में है। उसने पहले दर्ज किए गए एक मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस की टीम लगातार उससे पूछताछ कर रही हैं। रविवार को भी उससे रायबरेली जिला कारागार में पूछताछ की थी। डकैती कांड के अन्य आरोपियों व लूट के माल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed