{"_id":"691a9a7d51a9b834ed017684","slug":"up-delhi-police-arrested-6-fraudsters-from-lucknow-in-a-cyber-fraud-of-rs-49-lakh-recovered-the-money-throug-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 49 लाख की साइबर ठगी में दिल्ली पुलिस ने 6 जालसाजों को लखनऊ से दबोचा, डिजिटल अरेस्ट करके पैसे थे वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 49 लाख की साइबर ठगी में दिल्ली पुलिस ने 6 जालसाजों को लखनऊ से दबोचा, डिजिटल अरेस्ट करके पैसे थे वसूले
Mon, 17 Nov 2025 09:16 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:16 AM IST
सार
Digital Arrest: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक महिला को डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में लखनऊ से दबोचा। 6 लोगों ने मिलकर एक महिला से ठगी की थी।
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट 49 लाख रुपये वसूलने वाले एक गिरोह के 6 सदस्यों को राजधानी से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस सभी आरोपियों को साथ ले गई है। इस बारे में स्थानीय अधिकारी कोई भी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच एक 71 वर्षीय महिला की शिकायत की जांच के लिए शनिवार को राजधानी आई थी। टीम में शामिल डीसीपी आदित्य गौतम, एसीपी अनिल शर्मा, इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र, हेड कांस्टेबल मोहित मलिक, गौरव कुमार ने अमीनाबाद, हसनगंज, मदेयगंज और कैंट इलाकों में छापे मारे और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आने वालों में विशाल तिवारी, शकील अहमद, मोहम्मद ओवैस, मोहम्मद अहद, मोहम्मद आतिफ और मोहम्मद उजैब शामिल हैं।
विज्ञापन
इन सभी ने ऑनलाइन तरीके से महिला को 24 घंटे तक प्रवर्तन अधिकारी बनाकर डराया-धमकाया और उससे कई बैंक खातों में 49 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में उसे दूसरे खातों में भेजकर एटीएम से पूरी रकम निकाल ली। आरोपी स्थानीय दुकानों, होटलों आदि में काम काम करते थे। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास का पता भी लगा रही है।
विज्ञापन