फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up constable recruitment 2018 Final selection result come in next month

बड़ी खुशखबरी, सिपाही भर्ती 2018 का अंतिम चयन परिणाम अगले महीने, प्रक्रिया पूरी

Wed, 29 Jan 2020 09:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Jan 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
up constable recruitment 2018 Final selection result come in next month
सांकेतिक तस्वीर
सिपाही भर्ती अक्तूबर- 2018 का अंतिम चयन परिणाम अगले महीने घोषित किया जाएगा। पहले चरण में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और दौड़ पूरी हो चुकी है। अब अंतिम चयन परिणाम तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि लगभग सभी अभ्यर्थियों के अभिलेखों के सत्यापन और शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दौड़ भी अंतिम चरण में है, जो अगले एक दो दिनों में पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस भर्ती में 49,568 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकला था। इसमें लगभग 22 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर माह में लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करते हुए अभिलेखों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार को यह प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई। इस भर्ती में नागरिक पुलिस के 31360 और पीएसी के 18208 पद शामिल थे।

प्रशिक्षण के लिए करना होगा लंबा इंतजार

सिपाही भर्ती का अंतिम चयन परिणाम भले ही अगले महीने घोषित हो जाए, लेकिन नए रंगरूटों को जॉइनिंग और प्रशिक्षण के लिए लंबा इंतजार करना होगा। क्योंकि पिछली भर्ती का ही प्रशिक्षण अभी पूरा नहीं हो सका है। 

मौजूदा समय में लगभग 18000 पीएसी जवानों का प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण 24 जून तक चलेगा। इसके बाद 2013 के लगभग 3000 अभ्यर्थी जो रह गए थे उनका परिणाम न्यायालय के आदेश के बाद घोषित किया गया है। 

इन चयनित अभ्यर्थियों का भी प्रशिक्षण जून के बाद कराया जाएगा। ऐसे में फरवरी में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए जुलाई से पहले मौका मिलना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed