फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress will run a campaign to connect with old congress workers.

लोकसभा चुनाव 2024: पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क के लिए अभियान चलाएगी कांग्रेस

Sun, 19 Mar 2023 01:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Mar 2023 01:43 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अपने पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क साधेगी। इसके तहत उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का संदेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
UP Congress will run a campaign to connect with old congress workers.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : Twitter

विस्तार

कांग्रेस अपने पुराने कार्यकर्ताओं व नेताओं से संपर्क के लिए अभियान चलाएगी। उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संदेश भी दिया जाएगा। ये वे नेता हैं, जो किन्हीं कारणों से अब सक्रिय नहीं हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें सक्रिय करने की रणनीति बनाई है जिससे जनाधार बढ़ाने में उनकी मदद ली जा सके।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस के हर जिले में ऐसे कार्यकर्ता हैं, जो वर्षों तक संगठन के लिए काम करने के बाद अब घर पर बैठे हैं। वे अपेक्षित काम न मिलने से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इनसे संपर्क करने के लिए जिला व शहर कमेटियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। जिलास्तर पर इनकी सूची भी बनाई जाएगी। एआईसीसी के पदाधिकारी भी इन कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Loksabha Election 2024: सपा ने अमेठी व रायबरेली में भी उम्मीदवार उतारने के दिए संकेत, अखिलेश ने दिया बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बूथ प्रबंधन को जीत का मंत्र बनाएगी सपा: परंपरागत वोटबैंक के साथ अति पिछड़ों एवं दलितों पर बढ़ाएगी फोकस


बिना मंजूरी एससी-एसटी की जमीन लेने का करेंगे विरोध : प्रियंका
डीएम की पूर्व मंजूरी बिना एससी-एसटी की जमीन लिए जाने के प्रस्ताव पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस दलितों-आदिवासियों की जमीन छीनने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दलितों व आदिवासियों की भूमि सुरक्षित रखने का कानून बनाया था। भाजपा सरकारों ने हमेशा दलित-आदिवासियों की भूमि पर भू-माफिया के कब्जे को बढ़ावा देने वाले कानून बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed