{"_id":"63a7d2ed20121374af02362d","slug":"up-congress-prepration-for-bharat-jodo-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा में हर जिले का रहेगा प्रतिनिधित्व, यूपी कांग्रेस ने की विशेष तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा में हर जिले का रहेगा प्रतिनिधित्व, यूपी कांग्रेस ने की विशेष तैयारी
Sun, 25 Dec 2022 10:04 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:04 AM IST
सार
भारत जोड़ो यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विशेष तैयारी की है। यह यात्रा तीन से सात जनवरी तक यूपी की सीमा में रहेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के यूपी में प्रवेश करने पर इसमें हर जिले के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सभी प्रांतीय अध्यक्षों समेत जिला व शहर कमेटियों को जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से यूपी की सीमा में प्रवेश करेगी। गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बड़ौत और बागपत होते हुए पानीपत (हरियाणा) जाएगी। यह यात्रा 3 जनवरी से 7 जनवरी यूपी की सीमा में रहेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज लाल खाबरी का कहना है कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार जनविरोधी आर्थिक नीतियां लागू कर रही हैं। इससे सबसे ज्यादा नुकसान कर्मचारियों को हो रहा है, क्योंकि उनकी सेवाशर्तें इस तरह की बनाई जा रही हैं, जिसमें वे बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएंगे। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस वर्तमान केंद्र सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों को जनजन तक पहुंचाना चाहती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामलला के प्रसाद का होगा खुद का ब्रांड, 15 दिनों तक न होगा खराब, रोज दर्शन कर रहे 15-20 हजार भक्त
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे कोविड टीकाकरण बूथ, बनेगी नई रणनीति, फिर यहां भी लगवा सकेंगे टीका
यूपी में राहुल की यात्रा चार जिलों से होकर गुजरेगी, लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसमें हर जिले का प्रतिनिधित्व रखने का फैसला किया है। पार्टी की योजना के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के जिलों से भारत जोड़ो यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे और शेष जिलों से सक्रिय कार्यकर्ता आएंगे।
जिला व शहर कमेटियों से कहा गया है कि वे यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोगों का पंजीकरण कराने में न सिर्फ मदद करें, बल्कि उन्हें भाग लेने के लिए प्रेरित भी करें। किस जिले से कितने लोग आए, इसका रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। ताकि, शामिल होने वालों से बाद में भी संपर्क किया जा सके।