फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir Prasad of Ramlala will have its own brand prasad will not spoil for 15 days

Ram Mandir: रामलला के प्रसाद का होगा खुद का ब्रांड, 15 दिनों तक न होगा खराब, रोज दर्शन कर रहे 15-20 हजार भक्त

Sun, 25 Dec 2022 05:06 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Dec 2022 05:06 AM IST
सार

राममंदिर निर्माण के साथ ही रामभक्तों की संख्या कई गुना बढ़ी है। रामलला का चढ़ावा भी बढ़कर पहले से तीन गुना हो गया है। हर रोज करीब 15 से 20 हजार भक्त रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Ram Mandir Prasad of Ramlala will have its own brand prasad will not spoil for 15 days
श्रीराम मंदिर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

राममंदिर का प्रसाद भी अब देश-दुनिया में छाएगा, इसे जो एक बार चखेगा, बार-बार सिर-माथे लगाएगा। मंदिर के प्रसाद का अपना ब्रांड होगा, इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


राममंदिर निर्माण के साथ ही रामभक्तों की संख्या कई गुना बढ़ी है। रामलला का चढ़ावा भी बढ़कर पहले से तीन गुना हो गया है। हर रोज करीब 15 से 20 हजार भक्त रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। ऐसे में भक्तों को रामलला के दरबार से ऐसा प्रसाद मिले जो कई दिनों तक खराब न हो इसपर फोकस किया जा रहा है।

विज्ञापन

मंदिर की ओर से प्रसाद की बिक्री से भक्तों को गुणवत्तायुक्त प्रसाद तो मिलेगा ही सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा। ट्रस्ट भक्तों को प्रसाद के रूप में मेवा के लड्डू व पेड़ा देने पर विचार कर रहा है। प्रसाद बाजार के साथ ही अन्य देवालयों से अलग और खास होगा। इसमें सिर्फ मिठास ही नहीं, भक्ति का अहसास भी होगा।

रामलला के श्रद्धालुओं को ऐसा प्रसाद वितरित किए जाने की योजना है जो 15 दिनों तक खराब न हो। चूंकि राममंदिर भव्यता की मिसाल होगा तो यहां का प्रसाद भी खास होना चाहिए। ऐसा प्रसाद बनाया जाएगा जो राममंदिर की पहचान से जुड़ेगा। -डॉ.अनिल मिश्र, ट्रस्टी, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed