फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Covid Update Covid vaccination booths will be built at public places

UP Covid Update: सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे कोविड टीकाकरण बूथ, बनेगी नई रणनीति, फिर यहां भी लगवा सकेंगे टीका

Sun, 25 Dec 2022 12:49 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Dec 2022 12:49 AM IST
सार

राज्य टीकाकरण प्रभारी डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण तेज करने के लिए सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं। दूसरी खुराक लेने वालों की सूची के आधार पर एहतियाती खुराक वालों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
UP Covid Update Covid vaccination booths will be built at public places
कोविड टीकाकरण - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रदेश में कोविड टीकाकरण को लेकर नए सिरे से रणनीति बनाई जा रही है। अब रेलवे, बस स्टैंड, मेट्रो सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त कोविड टीकाकरण के बूथ बनाए जाएंगे। जबकि पहले से चल रहे बूथों को निरंतर संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन

राज्य टीकाकरण प्रभारी डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण तेज करने के लिए सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं। दूसरी खुराक लेने वालों की सूची के आधार पर एहतियाती खुराक वालों को चिह्नित किया जा रहा है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि कोविशील्ड की डोज मंगवाई जा रही है। जिनको दो खुराक कोविशील्ड की लगी है और उनके बूथ पर यह वैक्सीन नहीं है तो वे कोवाक्सिन लगवा सकते हैंं। स्वास्थ्य मंत्रालय व डब्ल्यूएचओ ने इसकी अनुमति दी है। इसमें किसी तरह की समस्या नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेड से लेकर ऑक्सीजन प्लांट तक हो रहे तैयार
सभी सीएमओ व सीएमएस को बेड से लेकर ऑक्सीजन प्लांट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में कोविड काल के दौरान करीब एक लाख 18 हजार बेड तैयार किए गए थे। यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है तो अस्पताल को कोविड में तब्दील किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed