{"_id":"64b76235bd9938d89407a313","slug":"up-congress-is-planning-to-fight-on-all-seats-in-uttar-pradesh-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Congress: लोकसभा की हर सीट पर शुरू हुई कांग्रेस की तैयारी, ये है रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Congress: लोकसभा की हर सीट पर शुरू हुई कांग्रेस की तैयारी, ये है रणनीति
Wed, 19 Jul 2023 09:40 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Jul 2023 09:40 AM IST
सार
यूपी में कांग्रेस सभी लोकसभा सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लोगों में काफी उत्साह है। हर वर्ग के लोग कांग्रेस का हाथ थामने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए लगातार रणनीति बनाई जा रही है। इसमें सीटों की प्राथमिकता तय कर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। यह फैसला प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व पूर्व प्रत्याशियों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में आए पूर्व प्रत्याशियों ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। क्योंकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लोगों में काफी उत्साह है। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि अब ज्यादातर दल दो ध्रुवों में बंट गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी की राजनीति: अपनी अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है सपा, 20 सीटों पर मान सकती है कांग्रेस
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एनडीए में छोटे दलों पर बड़ी जिम्मेदारी: राजभर व चौहान को दिया है ये बड़ा टास्क, नेताओं की होगी अग्निपरीक्षा
इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस ( इंडिया) की घोषणा हो चुकी है। यह अनुकूल वक्त है। ऐसे में सभी कांग्रेसजन पूरी ताकत से एकजुट हों। पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि हर वर्ग के लोग कांग्रेस का हाथ थामने के लिए तैयार हैं।
बैठक में कनिष्क पांडेय, वीरेंद्र मदान, द्विजेंद्र त्रिपाठी, ओंकारनाथ सिंह, सुशील पासी, अशोक सिंह, अमरनाथ अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन पूर्व संगठन सचिव विजय बहादुर ने किया।