फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big responsibility on small parties in NDA Om Prakash Rajbhar and Dara Singh Chauhan have been given big task

एनडीए में छोटे दलों पर बड़ी जिम्मेदारी: राजभर व चौहान को दिया है ये बड़ा टास्क, नेताओं की होगी अग्निपरीक्षा

Wed, 19 Jul 2023 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Jul 2023 08:55 AM IST
सार

विपक्षी एकता की कवायद को देखते हुए भाजपा भी पिछले लोकसभा चुनाव से इस बार के चुनाव में और अच्छे प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के नाते 80 लोकसभा सीट वाले यूपी का केन्द्र में सरकार बनाने में बड़ी भूमिका होती है, इसलिए भाजपा यूपी की सभी सीटों को जीतने का लक्ष्य तय करके तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन
Big responsibility on small parties in NDA Om Prakash Rajbhar and Dara Singh Chauhan have been given big task
छोटे दलों को एनडीए में बड़ी जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में एनडीए के घटक के तौर पर शामिल छोटे दलों को कोटे में भले ही एक या दो सीट मिले, लेकिन इन दलों के नेताओं पर भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दे रखी है। खासकर सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और दोबारा भाजपा में शामिल होने वाले चौहान (नोनिया) बिरादरी के नेता दारा सिंह चौहान पर पूर्वांचल की उन पांच से सात से सीटों को जिताने का भी टास्क दिया गया है, जिन सीटों पर 2019 में भाजपा को हार मिली थी। 
विज्ञापन


इसके साथ ही दोनों नेताओं को विपक्ष के उन पिछड़े नेताओं को भी साथ लाने की भी जिम्मेदारी दी गई है, जिनकी हारी हुई सीटों पर अच्छा प्रभाव माना जाता है और वह विपक्ष में विधायक या सांसद रहे हैं ।
विज्ञापन


दरअसल विपक्षी एकता की कवायद को देखते हुए भाजपा भी पिछले लोकसभा चुनाव से इस बार के चुनाव में और अच्छे प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के नाते 80 लोकसभा सीट वाले यूपी का केन्द्र में सरकार बनाने में बड़ी भूमिका होती है, इसलिए भाजपा यूपी की सभी सीटों को जीतने का लक्ष्य तय करके तैयारी में जुटी है। इसके तहत भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चुनाव जीतने के लिहाज से सभी कील-कांटों को दुरुस्त कर रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभर और दारा सिंह के वापस भाजपा के साथ आने से मऊ जिले की घोसी और गाजीपुर सीट की जीत के लिए फोकस होकर काम होगा। वहीं अंबेडकरनगर सीट जीतने के लिए भी भाजपा ने राजभर को टास्क दे रखा है। इसके लिए राजभर को विपक्ष के एक बड़े नेता को तोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है, जो इस समय विधायक हैं।
 

सूत्रों की माने तो प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने पर भाजपा का फोकस तो है ही, लेकिन मौजूदा समय में उन 14 सीटों पर विशेष फोकस है, जो विपक्ष के पास हैं।

इनमें पूर्वांचल की गाजीपुर, घोसी, लालगंज, जौनपुर, अंबेडकरनगर और श्रावस्ती सीट को जीतना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है । इसलिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में पार्टी के नेताओं के साथ ही राजभर और दारा सिंह को भी विशेष रूप से इन सीटों को जीताने का टास्क दे रखा है ।

सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेताओं से हुई बातचीत के दौरान सुभासपा अध्यक्ष से बाकायदे इन सीटों पर उनकी जाति की संख्या और उनके प्रभाव के बारे में भी पूछा गया था । बातचीत में यह भी पूछा गया था कि गाजीपुर और लालगंज सीट जिताने में वह कितना प्रभावी रहेंगे।

सूत्रों का कहना है कि राजभर ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दोनों सीटें जीतने का भरोसा भी दिया है। साथ ही आश्वस्त किया है कि जल्द ही विपक्ष के कुछ बड़े नेताओं को तोड़कर एनडीए में शामिल कराएंगे। माना जा रहा है कि अगले दो-तीन महीने में पूर्वांचल की सियासत को बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

अनुप्रिया व निषाद पर भी है दबाव
सुभासपा के साथ ही एनडीए के बड़े घटक के तौर पर शामिल अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद पर भी अपनी-अपनी विरादरी का वोट दिलवाने की जिम्मेदारी होगी।
 

सुभासपा, अपना दल और निषाद पार्टी के नेताओं को अपने कोटे की सीटों के अलावा विपक्षी सीटों पर अपनी-अपनी जातियों का वोट एनडीए के पक्ष में मोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए तीनों घटक दलों को विपक्षी सीटों पर अपने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed