फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress District President Dispute: Problems will be resolved at district level by forming a committee, of

यूपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवाद: कमेटी बनाकर जिलास्तर पर दूर की जाएंगी समस्याएं, पदाधिकारी शुरू करेंगे दौरे

Mon, 24 Mar 2025 06:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 24 Mar 2025 06:52 AM IST
सार

Congress District President Dispute: यूपी प्रदेश कमेटी में जिलाध्यक्ष बनने के बाद उपजे विवाद को हल करने के लिए पार्टी ने प्रदेश कार्यालय में बैठक की। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इसको लेकर रणनीति बनाई। 
 

विज्ञापन
UP Congress District President Dispute: Problems will be resolved at district level by forming a committee, of
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व प्रभारी अविनाश पांडेय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में रविवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इसमें भविष्य की रणनीति तय की गई। प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होते ही जिलेवार विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता के बीच बैठकों का दौर शुरू किया जाएगा। इस दौरान यह भी तय किया गया कि शनिवार को हुए विवाद के निस्तारण के लिए कमेटी बनाकर जांच की जाएगी।

विज्ञापन


बैठक के दौरान प्रदेश के सियासी हालात पर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सुझाव दिया कि विभिन्न स्थानों पर हो रही आपराधिक घटनाओं पर पार्टी को सरकार के खिलाफ निरंतर आक्रामक रवैया अपनाना होगा। जनता को यह भरोसा दिलाना होगा कि कांग्रेस ही विपक्ष की भूमिका निभा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला अपराध के मामले में हमें डटकर मुकाबला करना है।
विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारी ऐसी घटनाओं को लेकर जिलेवार दौरा करेंगे। जिला और तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन भी शुरू किया जाएगा। विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न स्थानों पर हुई घटनाओं का ब्यौरा सदन में रखना होगा। इसी तरह महंगाई, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में छात्रों की समस्याओं, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के विरोध में निरंतर अभियान चलाना होगा। बैठक में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, तौकीर आलम, सत्यनारायण पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed