फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress declared its executive team.

यूपी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: पिछड़े, दलित और मुसलमानों को 68 फीसदी से ज्यादा भागीदारी

Sat, 25 Nov 2023 10:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Nov 2023 10:20 PM IST
सार

यूपी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में 16 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 76 सचिव बनाए गए हैं। इसमें युवा चेहरों को तवज्जो दी गई है। कई को प्रोन्नति मिली है। ज्यादातर नए चेहरों पर दांव लगाया गया है।

विज्ञापन
UP Congress declared its executive team.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पदभार ग्रहण करने के तीन महीने बाद प्रदेश कार्यकारिणी शनिवार को घोषित कर दी है। इसमें निषाद, पाल सहित अन्य अति पिछड़ों, दलितों एवं अल्पसंख्यकों पर जोर दिया गया है। करीब 67 फीसदी पदाधिकारियों की उम्र 50 साल से कम है। एक तरफ युवा चेहरों को तवज्जो दी गई है तो दूसरी ओर सपा सहित अन्य दलों से आए नेताओं को भी कार्यकारिणी में जगह मिली है। पुराने चेहरों की बजाय ज्यादातर नए चेहरों पर दांव लगाया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी में 16 उपाध्यक्षों को शामिल किया गया है। महासचिवों में अब तक संगठन सचिव रहे अनिल यादव को पदोन्नति दी गई है। प्रवक्ता तनुज पुनिया, युवक कांग्रेस के ओमवीर यादव, कनिष्क पांडेय, सपा से आए पूर्व विधायक राकेश राठौर व अहमद हमीद कोकब सहित 38 लोगों को जगह मिली है। सचिवों में सपा से आईं पूर्वी पटेल, प्रसपा से आईं अर्चना राठौर सहित 76 लोगों को शामिल किया गया है। मालूम हो कि कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर 17 अगस्त को अजय राय को जिम्मेदारी सौंपी थी। पदभार संभालने के ठीक तीन माह बाद शनिवार को उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें जहां क्षेत्रीय संतुलन साधा गया है, वहीं उदयपुर चिंतन शिविर में की कई घोषणाओं को लागू कर करीब 68 प्रतिशत से ज्यादा भागीदारी पिछड़े और दलितों एवं अल्पसंख्यकों को दी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में 23 दलित, 22 मुसलमान और 44 ओबीसी वर्ग के नेताओं को शामिल किया गया है। सामान्य वर्ग में 12 ठाकुर, 16 ब्राह्मण, तीन भूमिहार सहित 41 लोगों को जगह मिली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा संस्थापक सदस्य के पुत्र प्रमोद पटेल सपा का साथ छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाग्य नगर में बुलडोजर बाबा का स्वागत है... तेलंगाना में योगी ने किया रोड शो, सिर चढ़कर बोला जादू


ये है प्रदेश कार्यकारिणी
कार्यकारिणी में शामिल 16 उपाध्यक्षों में सोहिल अंसारी, विश्व विजय सिंह, मकसूद खान, संजीव दरियाबादी, आलोक प्रसाद, शरद मिश्रा, राहुल राय, राघवेंद्र सिंह, राजकुमार रावत, मनीष मिश्रा, सुशील पासी, विदित चौधरी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, केशव चंद यादव, रिजवान कुरैशी, दिनेश कुमार सिंह शामिल हैं। महासचिवों में अब तक संगठन सचिव रहे अनिल यादव की पदोन्नति हुई है। इसके साथ ही विवेकानंद पाठक, राहुल रिछारिया, अंशु तिवारी, मुकेश सिंह चौहान, जेपी पाल, सरिता पटेल, देवेंद्र सिंह, मुकुंद तिवारी, मनींद्र मिश्रा, जयकरन वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रामकिशुन पटेल, योगेंद्र मिश्र, सैफ अली नकवी, अभिमन्यु सिंह, सुभाष पाल, कुमुद गंगवार, ओमवीर यादव, कनिष्क पांडेय, परवेज अहमद, कौशलेंद्र यादव, मुकेश धनगर, सुबोध शर्मा, सचिव चौधरी, तुक्कीमल खटिक, विजेंद्र यादव, अहमद हमीद कोकब, सुशांत गोयल, मनोज गौतम, अमरेंद्र मल्ल, अवधेश सिंह, अरशद खुर्शीद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, हरप्रकाश अग्निहोत्री, ओमप्रकाश ओझा, प्रकाश प्रधान शामिल हैं।

नसीमुद्दीन, नकुल दुबे सहित क्षेत्रीय अध्यक्षों को नहीं मिली जगह
कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू ने आठ अक्तूबर 2019 को घोषित की थी। एक अक्तूबर 2022 को पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के साथ छह क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे। इसमें अजय राय, नसीमुद्दीन, नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, अनिल यादव, योगेश दीक्षित शामिल थे। 17 अगस्त को शीर्ष नेतृत्व ने अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया और अन्य क्षेत्रीय अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त कर दिया। अब नई कार्यकारिणी में इन सभी पांचों क्षेत्रीय अध्यक्षों को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में इन नेताओं के भविष्य को लेकर भी चर्चा भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed