फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress chief speaks about CBI notice to Akhilesh Yadav.

UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- अखिलेश यादव को सीबीआई नोटिस देकर उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है

Wed, 28 Feb 2024 04:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Feb 2024 04:15 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीबीआई नोटिस दिए जाने पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशों से हम डरने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
UP Congress chief speaks about CBI notice to Akhilesh Yadav.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रताड़ित करने के लिए उन्हें सीबीआई नोटिस दी गई है लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं हैं। यह भाजपा की प्रताड़ित करने की नीति है। चुनाव में इसका जवाब जनता देगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हमने लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट दिया है। हम देश व संविधान बचाने में लगे हैं। यह निरंतर जारी रहेगा। हम दो हैं लेकिन डट कर खड़े रहे। उन्होंने कहा कि बसपा भाजपा की बी टीम है। यह राज्यसभा के चुनाव में साबित हो गया। कांग्रेस के दोनों विधायकों ने गठबंधन धर्म निभाया। खुले तौर पर वोट दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीबीआई का नोटिस, खनन मामले में गवाह के तौर पर किया गया तलब
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शोध में खुलासा: हाई सोसाइटी व शिक्षित वर्ग सबसे ज्यादा एचआईवी संक्रमित, इनमें भी दो तिहाई लोग शादीशुदा


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट काटने के लिए बसपा मैदान में उतरती है। वह सिर्फ भाजपा को फायदा पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक हो रहा है। परीक्षा फार्म भरवाकर भाजपा रुपए जुटाती है और फिर परीक्षा को किसी न किसी रूप में रद्द करती है।

शत प्रतिशत वोट गठबंधन को 
विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना ने कहा कि हम दो विधायक एकजुट रहे और सपा उम्मीदवार को वोट दिया। भाजपा ने क्रॉस वोटिंग करने की पहले रणनीति बनाई थी। बसपा का एक वोट लेकर उन्होंने साबित किया कि बसपा उनके साथ है। भाजपा के आठवें उम्मीदवार के लिए 21 वोट अलाट किए गए थे। इस दौरान विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि हम एक हैं। एक रहेंगे।

सिपाही भर्ती पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
काग्रेस ने सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में हुए पेपर लीक को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता जुलूस के रूप में मुख्यमंत्री आवास जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में बलपूर्वक रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने वहीं धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed