फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress chief Ajay Rai addressed media in Lucknow.

UP Congress: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- संस्थाओं का संघीकरण कर रही भाजपा

Mon, 15 Jul 2024 05:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Jul 2024 05:22 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा शिक्षण संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के हॉस्टलों में संघ के लोग रह रहे हैं और दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन
UP Congress chief Ajay Rai addressed media in Lucknow.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा संस्थाओं का संघीकरण कर रही है। शिक्षण संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। कॉलेज के हॉस्टल व गेस्ट हाउस में संघ के प्रचारक रुक रहे हैं। जो दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीएचयू इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा को महंगाई नहीं दिख रही है जबकि जनता परेशान है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उहोंने कहा कि प्रदेश सरकार निवेश को लेकर झूठ बोल रही है। सरकार का दावा है कि जितना पूरे भारत में निवेश हुआ है उसका 66 प्रतिशत यूपी में हुआ है। यह दावा झूठा है। सरकार को बताना चाहिए कि पिछले पांच साल में प्रदेश में कितना निवेश हुआ है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें - सीएम योगी के निर्देश, मीटर जांच या बकाया की वसूली के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शाइन सिटी इंफ्रा के प्रेसीडेंट को पुलिस ने दबोचा, 60 हजार करोड़ के घोटाले में है आरोपी  


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी आदित्यनाथ के भाजपा कार्यसमिति में दिए गए बयान का जिक्र कर कहा कि वो मोहर्रम में सड़कें खाली रहने जैसा बयान देकर क्या जताना चाहते हैं। उन्होंने पेपर लीक का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार इस पर जवाब क्यों नहीं देती है?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के अंदरूनी झगड़े का अंदाजा लगाया जा सकता है। डिप्टी सीएम खुद कार्यकर्ताओं के दर्द की बात कह रहे हैं। अयोध्या के बाद बद्रीनाथ धाम भी हार गए हैं। आगामी चुनाव में कांग्रेस अन्य चुनाव भी हराएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट बता रही है कि यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं देश में 18वें स्थान पर हैं। कहा कि अकबरपुर में तोड़फोड़ हुई लेकिन उन्हें बसने का पुख्ता इंतजाम नहीं हुआ। जहां भेजा जा रहा है वहां घटिया निर्माण हुआ है। कांग्रेस की मांग है कि विस्थापितों को सरकार हर तरह की सुविधा दे। विस्थापन के नाम पर पांच-पांच हजार की वसूली हो रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed