यूपी: राम मंदिर ट्रस्ट की सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, अब ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम पर फैसला
राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। सीईओ के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी। अब समिति की सिफारिश के आधार पर ट्रस्ट नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ ) की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सीईओ के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप दी।
राम मंदिर परिसर में हुई बैठक के बाद सर्च कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली ने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज को रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कमेटी में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी और पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हावड़े भी शामिल हैं।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | The three-member search committee, comprising Retired Lieutenant General Vishnu Kant Chaturvedi, former Scientist Suresh Haware and former Justice Pramod Kohli, appointed to select the first Chief Executive Officer (CEO) for the Ram Temple today… pic.twitter.com/Lopz0SHq5J
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) September 1, 2026
मंदिर के संचालन को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम
बताया जा रहा है कि चयन समिति ने अंतिम प्रक्रिया के बाद सीईओ पद के लिए नामों का पैनल तैयार किया है। अब ट्रस्ट की ओर से पैनल में शामिल नामों पर विचार कर एक नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। दो सितंबर को ट्रस्ट की अहम बैठक प्रस्तावित है।
इसी बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ के नाम की घोषणा होने की संभावना है। सीईओ की नियुक्ति के बाद मंदिर की प्रशासनिक और प्रबंधकीय व्यवस्थाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अब निगाहें दो सितंबर की ट्रस्ट बैठक पर टिकी हैं, जहां राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ के नाम पर अंतिम फैसला हो सकता है।