फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : CM Yogi said take such action in cases of crime against women which becomes an example

UP News : समीक्षा बैठक में सीएम योगी का आदेश- महिला अपराध के मामलों में ऐसी कार्रवाई करें जो बने नजीर

Mon, 19 Sep 2022 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 01:25 AM IST
सार

UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। इसका सख्ती से पालन कराया जाए। खासकर महिला अपराध के मामलों में ऐसी कार्रवाई की जाए जो नजीर बने। मुख्यमंत्री  ल्ड में तैनात अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन
UP : CM Yogi said take such action in cases of crime against women which becomes an example
समीक्षा बैठक में सीएम योगी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। इसका सख्ती से पालन कराया जाए। खासकर महिला अपराध के मामलों में ऐसी कार्रवाई की जाए जो नजीर बने। मुख्यमंत्री रविवार को फील्ड में तैनात अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


बीते दिनों लखीमपुर के निघासन में दो दलित बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या समेत कई अन्य जिलों में हाल के दिनों की वारदातों को लेकर मुख्यमंत्री नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस निरंतर संवेदनशील रहे। कानून-व्यवस्था की स्थिति को निरंतर बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग करे। वरिष्ठ अधिकारी खुद इसमें हिस्सा लें। यूपी 112 की पीआरवी लगातार सक्रिय रहे और भ्रमणशील रहे ताकि किसी घटना की सूचना मिलने पर कम से कम समय में पुलिस मौके पर पहुंच सके। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए और उनके प्रति सतर्क दृष्टि बनाकर रखी जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर त्वरित एक्शन लिया जाए ताकि घटना बड़ी न बनने पाए। मुख्यमंत्री ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का जिक्र करते हुए कहा कि ड्रग माफिया और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर सख्ती से निपटें 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया के जरिए अराजकता फैलाते हैं उन्हें चिह्नित किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वायड को पूरी तरह से सक्रिय करने के निर्देश दिए। कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए खासकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर शोहदों पर नजर रखी जाए और शरारत करने वालों से कड़ाई से पेश आया जाए। 

उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर अधिकारियों को संवेदनशील और सतर्क रहने के निर्देश दिए। कहा कि त्योहारों पर साफ-सफाई के साथ- साथ सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। अराजक तत्वों पर नजर रखते हुए उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की दिए। जनसमस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और प्रभावी कार्रवाई के साथ किया जाए।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री आवास से प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान, एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी अपराध एमके बशाल, आईजी कानून व्यवस्था संजीव गुप्ता और सचिव गृह तरुण गाबा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed