फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi Meets Home Minister Amit Shah in Delhi—Stir in Political Circles; Speculation Abounds

UP: दिल्ली में अमित शाह व नीतिन नबीन से मिले योगी, राजनीतिक गलियारों से हलचल; इस बात की चर्चा

Thu, 14 May 2026 10:26 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 14 May 2026 10:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi Meets Home Minister Amit Shah in Delhi—Stir in Political Circles; Speculation Abounds
दिल्ली में सीएम योगी की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर चल रही कयासबाजी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अचानक दिल्ली पहुंचे। उन्होंने वहां गृहमंत्री अमित शाह और फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन से मुलाकात की। 

विज्ञापन


हालांकि इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन सीएम के अचानक दिल्ली दौरे को नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के साथ ही प्रदेश भाजपा संगठन में संभावित बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते 10 मई को ही प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है, लेकिन अभी तक सहमति न बन पाने की वजह से मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा अटका हुआ है। सूत्रों के मुताबिक बड़े और अच्छे विभाग पाने को लेकर मंत्रियों के बीच नूरा-कुश्ती जैसी स्थिति है। इसलिए इस मुद्दे पर सहमति बनाने के लिए ही मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री और अमित शाह के बीच करीब सवा घंटे तक बातचीत हुई। चूंकि इस समय प्रदेश की सियासत में दो ही मुद्दे प्रमुख हैं, एक तो मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारा और दूसरा संगठन में बदलाव। 

माना जा रहा है कि सीएम की अमित शाह और नीतिन नबीन से इन दोनों मुद्दों पर ही बात हुई है। इस मुलाकात के बाद यह तय माना जा रहा है कि जल्द मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे कर दिए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार विभागों के बंटवारे के साथ ही संगठन और सरकार के समन्वय तथा वर्ष 2027 विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम योगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिलने पहुंचे थे।

दिल्ली में डटे हैं कई मंत्री

दरअसल नए मंत्रियों के चेहरे की तर्ज पर विभागों का बंटवारा भी दिल्ली के इशारे पर ही होने की बात कही जा रही है। इसे देखते हुए ही मंत्री पद की शपथ लेने के बाद से अधिकांश मंत्री दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इसमें कई मंत्रियों के बीच बड़े और अच्छे विभाग पाने को लेकर गलाकाट प्रतिस्पर्धा जैसी स्थिति है। 



वहीं कुछ पुराने मंत्री भी अपने विभाग बदलवाने को लेकर जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं। खास तौर से लोकनिर्माण विभाग को लेकर सबसे ज्यादा नूरा-कुश्ती चल रही है। कई मंत्री तो बुधवार को सीएम की बैठक में शामिल होने के लिए सुबह दिल्ली से लखनऊ आए और शाम को फिर दिल्ली लौट गए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed