फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi gave instructions to increase RTPCR test in every district, target of vaccination of four crore people in 23 days

यूपी : हर जिले में आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने के सीएम योगी ने दिए निर्देश, 23 दिन में चार करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य

Wed, 08 Dec 2021 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 08 Dec 2021 09:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टेस्टिंग और कोविड टीकाकरण में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। इसे निरंतर बनाए रखने की जरूरत है। हर जिले में आरटीपीसीआर लैब तैयार है। ऐसे में आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या बढाई जाए।

विज्ञापन
UP: CM Yogi gave instructions to increase RTPCR test in every district, target of vaccination of four crore people in 23 days
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि प्रदेश में कोविड को लेकर हर जिले में आरटीपीसीआर टेस्ट बढाया जाए। प्रदेश में 31 दिसंबर तक चार करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मानकर कार्ययोजना बनाई जाए। इसमें शहरी इलाके के साथ ग्रामीण इलाके पर भी जोर दिया जाए। कोविड की आपात स्थिति से निपटने के लिए 17 और 18 दिसंबर को मॉक ड्रिल किया जाए। वह बुधवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टेस्टिंग और कोविड टीकाकरण में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। इसे निरंतर बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर जिले में आरटीपीसीआर लैब तैयार है। ऐसे में आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या बढाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के अनेक देशों में कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूररत है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों और राज्यों से प्रदेश में आ रहे हर व्यक्ति की जांच की जाए। लक्षण मिलने पर उन यात्रियों को होम क्वारण्टीन में भेजकर उनकी मॉनीटरिंग की जाए। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए जांच की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निगरानी समितियों को सक्रिय रखा जाए। मेडिसिन किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी अस्पतालों तथा मेडिकल कॉलेजों में आईसीयू बेड के मेडिकल उपकरणों को क्रियाशील रखा जाए। किसी भी संभावित परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाओं को सक्रिय रखा जाए। इसके लिए17 व 18 दिसंबर को मॉक ड्रिल किया झआए। निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य तेज करें
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिन मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य चल रहा है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसी तरह 16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर बनने वाले मेडिकल कॉलेजों की प्रक्रिया भी तेज की जाए। उन्होंने रीजनल वायरोलॉजी सेंटर की स्थापना को तेज करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रदेश में वायरोलॉजी संस्थान की स्थापना होने पर चिकित्सा के क्षेत्र में उच्चस्तरीय जांच व शोध की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

जांच के साथ बढ़ाई जा रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं, 528 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील

प्रदेश में कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॅान को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। अब तक 549 ऑक्सीजन प्लांट के सापेक्ष में 528 क्रियाशील किए जा चुके हैं। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर प्रदेश सरकार ने सभी अस्प्तालों में अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के ग्रामीण व शहरी सभी अस्पतालों में फीवर क्लीनिक चल रही है। टीकाकरण, सर्विलांस, टेस्टिंग, ट्रेसिंग पर जोर दिया जा रहा है। करीब 24 करोड़ की आबादी वाले उत्र प्रदेश में 17 करोड़ 21 लाख से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। अब तक 78.49 प्रतिशत पात्र लोगों ने पहली और 37.32 प्रतिशत पात्र लोगों ने दूसरी डोज का टीका कवर प्राप्त कर लिया है। अब तक प्रदेश में आठ करोड़ 88 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। अब रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत है।

प्रदेश में 10 नए मरीज मिले, तीन डिस्चार्ज
प्रदेश में 10 नए मरीज मिले हैं, जबकि तीन डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 139 हो गई है। इसमें 106 होम आइसोलेशन में हैं। 33 मरीज विभिन्न अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 172616 सैंपल की जांच की गई। इसमें 97507 सैंपल आरटीपीसीआर की जांच की गई। प्रदेश में 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें लखनऊ में दो, गौतमबुद्ध नगर में एक, गाजियाबाद में एक, बरेली में एक, गाजीपुर में एक, आगरा में दो, गोरखपुर में एक और उन्नाव में एक मरीज मिला है। अब तक कुल 88821558 सैंपल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को 13 लाख 30 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। अब प्रदेश में कुल टीकाकरण 17 करोड़ 21 लाख 25 हजार हो गया है। इसमें 11 करोड़ 62 लाख लोगों को पहली डोज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed