{"_id":"69a9a918966f2545fa00c55b","slug":"up-chinese-manjha-slits-the-necks-of-two-people-in-lucknow-an-animal-husbandry-department-clerk-and-a-studen-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ में चाइनीज मांझे से फिर दो की गर्दन कटी, पशुपालन विभाग के बाबू व छात्र चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ में चाइनीज मांझे से फिर दो की गर्दन कटी, पशुपालन विभाग के बाबू व छात्र चपेट में आए
Thu, 05 Mar 2026 09:34 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 05 Mar 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
चाइनीज मांझे की चपेट में आए दो लोग
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
लखनऊ में हुसैनगंज फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार शाम खतरनाक मांझे की चपेट में आकर पशुपालन विभाग का कर्मचारी और एक युवक जख्मी हो गया। दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हुसैनगंज के माल एवेन्यू निवासी 54 वर्षीय राम खेलावन पशुपालन विभाग में हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम पांच बजे वह कूलर बनवाने स्कूटी से बाजार जा रहे थे। लौटते समय हुसैनगंज फ्लाईओवर पर खतरनाक मांझे से उनका गला कट गया। बुरी तरह से लहूलुहान राम खेलावन को राहगीरों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
इस घटना के कुछ देर बाद सुशांत गोल्फ सिटी निवासी प्रणव यादव स्कूटी से दोस्त के साथ पानदरीबा से घर लौट रहे थे। हुसैनगंज फ्लाईओवर से गुजरते वक्त स्कूटी चला रहे प्रणव का चेहरा खतरनाक मांझे में फंस गया। वह जब तक स्कूटी रोक पाते, उनकी नाक और कनपटी मांझे से जख्मी हो गई। दोस्त ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी नाक पर दो टांके लगाए गए।
विज्ञापन
पहले भी कई को घायल कर चुका है खतरनाक मांझा
- 13 फरवरी- आलमबाग में मांझे की चपेट में आकर ध्रुव नारायण घायल हुए।
- 7 फरवरी- चौक में मांझे से चौपटिया निवासी नजम खान जख्मी हुए।
- 5 फरवरी- शहीद पथ पर सेवानिवृत्त फौजी बृजेश राय का होठ व गाल मांझे से कटा।
- 4 फरवरी- बाजारखाला इलाके में मांझे से गला कटने से एमआर शोएब की हुई मौत।