फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up chief secretary invoke police officers on back to back dacoity

ताबड़तोड़ डकैतियों से हिली सरकार, प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को किया तलब

Tue, 23 Jan 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Jan 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
up chief secretary invoke police officers on back to back dacoity
ग्राम प्रधान के बेटे की मौत पर गांव में पसरा मातम।

राजधानी में एक हफ्ते के अंदर हुई ताबड़तोड़ डकैती की वारदातों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसे देखते हुए मंगलवार को प्रमुख सचिव ने आईजी, एडीजी और एसएसपी को तलब किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि पिछले एक हफ्ते में राजधानी क्षेत्र में एक के बाद एक डकैती की तीन वारदात हो चुकी हैं। सोमवार देर शाम भी डकैतों ने मलिहाबाद के सरावां गांव और मुंशीगंज में वारदात को अंजाम देते हुए एक की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पढ़ें- नए डीजीपी को डकैतों की चुनौती

डकैती का सिलसिला चिनहट थाना क्षेत्र से शुरू हुआ था। गुरुवार को पड़ी डकैती में बदमाशों ने तीन लोगों को गोली मार दी गई थी। इस मामले में पुलिस की पुलिस छानबीन ही कर रही ‌थी कि शनिवार को कारोरी थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने दो गांवों में धावा बोलकर पांच घरों को लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं विरोध करने पर बदमाशों ने करीब आधा दर्जन लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से गांव प्रधान की बेटे की मौत हो गई थी। इन तीनों मामलों में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है।


पढ़ें- लखनऊ: काकोरी के दो गांवों में डकैतों का तांडव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कटौली और बनियाखेड़ा गांव का दौरा कर ग्राम प्रधान के बेटे की मौत पर दुख व्यक्त किया था। इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कटौली गांव की तुलना चंबल से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed