फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dacoity in lucknow's kakori police station village, one killed by dacoits

लखनऊ: काकोरी के दो गांवों में डकैतों का तांडव, फायरिंग, लूटपाट, एक की हत्या

Mon, 22 Jan 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dacoity in lucknow's kakori police station village, one killed by dacoits
ग्राम प्रधान के बेटे की मौत पर गांव में पसरा मातम।

राजधानी में डकैतों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। चिनहट के बाद काकोरी में शनिवार रात 20 से अधिक डकैतों ने दो गांवों में दो घंटे तक तांडव मचाया। 50-60 राउंड फायरिंग कर बनियाखेड़ा और कटौली गांव में दहशत फैला दी। पांच घरों से लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूट ले गए। चीखपुकार सुनकर बचाने दौड़े कटौली के ग्राम प्रधान के बेटे कोमल (20) की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


डकैतों का दुस्साहस इतना था कि सूचना मिलने के बाद जब एसएसपी दीपक कुमार टीम के साथ बनियाखेड़ा में कॉम्बिंग में जुटे रहे, डकैत सिर्फ आधा किमी दूर कटौली गांव में लूटपाट मचा रहे थे। एसएसपी सुबह छह बजे तक कॉम्बिंग करते रहे पर डकैतों का पता नहीं चला। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसओ काकोरी यशकांत सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बनियाखेड़ा : रात करीब 1:30 बजे तीन घरों में आतंक, लोग सहमे
करीब 14-15 डकैतों ने रात करीब डेढ़ बजे बनियाखेड़ा गांव में सड़क किनारे स्थित पूर्व प्रधान इंद्रपाल सिंह यादव के घर का दरवाजा तोड़ा। कमरे में सो रही उनकी पत्नी पर खिड़की के रास्ते से फायरिंग की। वे चौकी के नीचे छिप गईं। बदमाशों ने बेटे गुड्डू उर्फ जितेंद्र के कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। दूसरे कमरे का दरवाजा खोलकर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 10 हजार नकदी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डकैत सुनील यादव के घर में घुसे। कई राउंड फायरिंग की। सुनील के मुताबिक गोलियों की आवाज सुनकर वे परिवार के साथ चौकी के नीचे दुबक गए। डकैत एक कमरे की आलमारी और बक्शे तोड़कर जेवर और नकदी ले गए।

डकैतों ने फिर जगतपाल के घर धावा बोला और 15 मिनट तक फायरिंग की। पिता रघुनाथ पर गोली चलाई जो दीवार में लगी। जगतपाल के बेटे मोहित ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी जो उसके मत्थे और आंख में लगी। छर्रे रघुनाथ के चेहरे में लगे। ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर बरसाए तो डकैतों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से मनीष  वीर सिंह व देवेंद्र सिंह यादव भी घायल हो गए।

कटौली : प्रधान के निहत्थे बेटे को मार दी गोली

Dacoity in lucknow's kakori police station village, one killed by dacoits
गांव में दौड़ी शोक की लहर।

बनियाखेड़ा के बाद डकैतों ने पड़ोसी गांव कटौली के तीन घरों को निशाना बनाया। ग्राम प्रधान हरिशंकर का बेटा एक्स-रे टेकभनीशियन अभिषेक उर्फ कोमल गोली की आवाज सुनकर जागा तो डकैतों की ओर भागा। डकैतों ने हाथापाई के बाद उसके सीने में गोली मार दी और फायरिंग करते हुए भागने लगे। प्रधान हरिशंकर लाइसेंसी बंदूक लेकर ग्रामीणों के साथ डकैतों का पीछा करने लगे। डकैत भाग गए तो कोमल को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस टीमें कर रहीं तलाश
‘मौके पर खोखे बिखरे मिले। ऐसा लगा कि डकैतों ने गांव में काफी देर तक वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीणाें ने मुकाबला भी किया है। डकैतों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।’
जय नारायण सिंह, आईजी रेंज लखनऊ।

पुलिस की निहत्थी टीम के सामने से भाग निकले डकैत
घटना पर आईजी रेंज लखनऊ जय नारायण सिंह का कहना है कि मौके पर खोखे बिखरे मिले। ऐसा लगा कि डकैतों ने गांव में काफी देर तक वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने मुकाबला भी किया है। डकैतों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।’

पुलिस की निहत्थी टीम के सामने से भाग निकले डकैत

Dacoity in lucknow's kakori police station village, one killed by dacoits

सूचना मिलने पर एसएसपी से पहले पीआरवी (पुलिस रेस्पांस व्हीकल) की टीम पहुंच गई। इस टीम के सामने से ही सशस्त्र डकैत भागे, लेकिन वे कुछ कर नहीं सके क्योंकि किसी भी पुलिसकर्मी के पास हथियार नहीं थे।

प्रधान ने 8-10 डकैतों के खिलाफ तहरीर दी, केस चार पर ही
कटौली के प्रधान हरिशंकर की तहरीर पर काकोरी पुलिस ने देर शाम 4 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट और हत्या का केस दर्ज किया। प्रधान का दावा है कि उन्होंने ट्रॉमा सेंटर पर जो तहरीर लिखी थी, उसमें 8 से 10 बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी थी। वहीं, जगतपाल की तहरीर पर भी काकोरी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

खत्म नहीं हो रही दहशत... रविवार रात भी तीन गांवों में फायरिंग
शनिवार रात डकैती के बाद भी दहशत कम नहीं हो रही। रविवार रात करीब नौ बजे बनियाखेड़ा और आसपास के 3 गांवों में फायरिंग की सूचना है। पुलिस ने कॉम्बिंग शुरू कर दी है। भय के चलते ग्रामीणों ने टुकड़ियां बनाकर लाठी-डंडे के साथ पहरा भी देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed