फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Minister gave appointment letters to 508 youth welfare officers and 26 exercise trainers

यूपी : मुख्यमंत्री ने 508 युवा कल्याण अधिकारियों व 26 व्यायाम प्रशिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र

Mon, 19 Jul 2021 10:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Jul 2021 10:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों में भी इन नव चयनित युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अपने दायित्वों का कर्मठता से निर्वहन करते हुए आप सभी ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने में सहायक हो सकते हैं।

विज्ञापन
UP: Chief Minister gave appointment letters to 508 youth welfare officers and 26 exercise trainers
नियुक्ति पत्र देते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में रिक्त प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 508 और व्यायाम प्रशिक्षकों के रिक्त 26 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। ये सभी अभ्यर्थी अनंतिम चयन सूची जारी होने के बाद ये काफी दिनों से नियुक्ति होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हर युवा के पास अपनी विशिष्ट प्रतिभा और क्षमता होती है। उन्हें सही दिशा देकर निखारा जा सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने नव चयनित अभ्यर्थियों को एक अधिकारी के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में काम करते हुए खेल-कूद के माध्यम से युवाओं का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन करने की सलाह भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों में भी इन नव चयनित युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अपने दायित्वों का कर्मठता से निर्वहन करते हुए आप सभी ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने में सहायक हो सकते हैं।
विज्ञापन


कालीदास मार्ग पर स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गांवों से लेकर कस्बों और महानगरों तक में खेल का माहौल बनाने के लिए काम कर रही है। हर गांव में ओपन जिम और खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं, तो सभी रगांवों में युवक मंगल दल और महिला मंगल दलों के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को समाज हित में उपयोग भी किया जा रहा है। सभी को खेल उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं प्रान्तीय रक्षक दल के कार्यों की सराहना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमारे पीआरडी जवान भी ट्रैफिक संभालने से लेकर सुरक्षा संबंधी काम भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल में सरकार ने अब तक करीब सवा चार लाख से अधिक सरकारी पदों पर योग्य युवाओं की भर्ती की है। एक भी नियुक्ति पर किसी अनियमितता का आरोप नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि ‘मिशन रोजगार’ के तहत ही उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश में आने वाले निवेश के माध्यम से 1.61 करोड़ युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से और 60 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से भी जोड़ा गया है।


इससे पहले युवा कल्याण एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में खेल-कूद के विकास को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस मौके पर राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष विभ्राट चंद्र कौशिक, मुख्य सचिव आार के  तिवारी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण डिम्पल वर्मा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed