फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: chief and deputy chiefs post in nigams and boards will be filled soon.

UP: निगमों व बोर्ड में जल्द हो सकती है भाजपा पदाधिकारियों की नियुक्ति, बैठक में हुई चर्चा

Tue, 23 Jul 2024 10:30 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Jul 2024 10:30 AM IST
सार

यूपी के विभिन्न निगमों और बोर्ड में पदाधिकारियों के खाली पद जल्द भरे जाएंगे। इसे लेकर दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन की बैठक में चर्चा हुई।

विज्ञापन
UP: chief and deputy chiefs post in nigams and boards will be filled soon.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा पदाधिकारियों में छाए असंतोष को दूर करने के लिए जल्द ही उन्हें प्रदेश के विभिन्न निगमों और बोर्ड में नियुक्त किया जाएगा। इस मुद्दे पर सोमवार को दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर मंथन किया।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार के तमाम निगम और बोर्ड में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लंबे समय से पद खाली है। इन पर भाजपा पदाधिकारियों की नियुक्ति होनी है। इसके लिए प्रदेश संगठन ने सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों से पदाधिकारियों के नाम का पैनल मांगा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा: आंतरिक कलह को लेकर हाईकमान गंभीर, सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष मिलेंगे दिल्ली में
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम की बैठक में नहीं गए राजभर, केशव प्रसाद मौर्या से मिले; दोनों नेताओं की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल


सूत्रों के मुताबिक चारों नेताओं की बैठक में इन नामों पर विचार किया गया है। अब इसे जल्द ही मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। जहां से अंतिम मुहर लगने के बाद निगम और बोर्ड में खाली पदों पर भाजपा पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रदेश संगठन के इस पहल को कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर उठ रहे सवाल को दबाने से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, सूत्रों का यह भी कहना है कि भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में 25 व 26 जुलाई को दिल्ली में यूपी के मामलों को लेकर होने वाली बैठक से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

दरअसल पिछले दिनों केशव प्रसाद मौर्य और भूपेंद्र चौधरी ने दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी तो इनसे प्रदेश में 10 विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के साथ ही आगे के कार्यक्रमों की रणनीति का रोडमैप लाने को भी कहा था। बैठक में उसी रोडमैप के साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के फॉर्मूला पर भी हाईकमान के सामने रखने पर चर्चा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed