{"_id":"611f5294140f3041f5759b42","slug":"up-cabinet-will-be-expanded-after-rakshabandhan-some-new-faces-including-ak-sharma-will-be-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : रक्षाबंधन के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, एके शर्मा सहित कुछ नए चेहरे होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : रक्षाबंधन के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, एके शर्मा सहित कुछ नए चेहरे होंगे शामिल
Fri, 20 Aug 2021 02:50 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:50 PM IST
सार
मंत्रिमंडल में पूर्व नौकरशाह एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद और निषाद पार्टी के संजय निषाद सहित अन्य नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ और एके शर्मा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार राखी के बाद होगा, उसी के साथ ही विधान परिषद के चार सदस्यों का मनोनयन भी होगा। बृहस्पतिवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और मनोनयन पर मुहर लगी। मंत्रिमंडल में पूर्व नौकरशाह एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद और निषाद पार्टी के संजय निषाद सहित अन्य नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विधानमंडल का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार शाम दिल्ली पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी पश्चिमी यूपी के जिलों का दौरा कर दिल्ली पहुंच गए। अमित शाह के निवास पर रात 8 बजे शुरू हुई बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और विधान परिषद सदस्यों के मनोनयन पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ हुई बातचीत में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक समीकरण साधने के लिए कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर सहमति बनी है। विधान परिषद में चार सदस्यों का मनोनयन किया जाना है। इनमें संजय निषाद, जितिन प्रसाद, लक्ष्मीकांत बाजपेयी सहित अन्य दावेदार कतार में है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक संजय निषाद के साथ ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है। ओबीसी आरक्षण को लेकर राज्यों को मिले अधिकार तहत प्रदेश की कुछ सामान्य जातियों को ओबीसी में आरक्षण दिया जा सकता है।