{"_id":"6540b09d65739dcb7b0c2c5c","slug":"up-cabinet-along-with-cm-yogi-adityanath-and-kangana-ranaut-watch-film-tejas-in-lucknow-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tejas: कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म तेजस, कंगना भी रहीं मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tejas: कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म तेजस, कंगना भी रहीं मौजूद
Tue, 31 Oct 2023 07:42 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 31 Oct 2023 07:42 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ मंगलवार को फिल्म तेजस देखी। फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन मुख्यमंत्री के कार्यालय लोकभवन में ही किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सहयोगियों के साथ फिल्म तेजस देखी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, अभिनेत्री कंगना रनौत व मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ फिल्म तेजस देखी। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भारतीय वायुसेना के पायलट की भूमिका निभाई है। राष्ट्रवाद से ओतप्रोत इस फिल्म को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंत्रिमंडल के उनके अन्य सहयोगियों ने भी देखी। कंगना की इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग लोकभवन ऑडिटोरियम में रखी गई थी। इसके पहले समाज की हकीकत को बयां करती 'द केरल स्टोरी' भी मई में उन्होंने लोकभवन में मंत्रियों के साथ देखी थी। मुख्यमंत्री ने कंगना रनौत को उपहार भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस की कहानी है तेजस
हिंदी फिल्म तेजस भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस की कहानी है। इसमें अभिनेत्री कंगना रनौत ने वायुसेना ऑफिसर तेजस गिल का किरदार निभाया है। गिल भारतीय एजेंट को छुड़ाने के मिशन पर पाकिस्तान जाती हैं। यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस फिल्म की प्रशंसा की।
विज्ञापन
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नंदगोपाल गुप्ता 'नंदी', आशीष पटेल, चौधरी लक्ष्मीनारायण, धर्मपाल सिंह, राकेश सचान, जितिन प्रसाद, संजय निषाद, गुलाब देवी, जयवीर सिंह, दयाशंकर सिंह, धर्मवीर प्रजापति, रजनी तिवारी, बृजेश सिंह आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन