UP Bypoll Result 2019 Live: रामपुर से आजम खां की पत्नी जीतीं, भाजपा ने सात सीटों पर किया कब्जा
{"_id":"5db10c798ebc3e01656ea507","slug":"up-bypoll-result-2019-live-vidhan-sabha-by-election-result-up-assembly-by-poll-result-news-update","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Bypoll Result 2019 Live: रामपुर से आजम खां की पत्नी जीतीं, भाजपा ने सात सीटों पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 24 Oct 2019 09:08 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 24 Oct 2019 09:08 PM IST
खास बातें
- यूपी की 11 सीटों पर मतगणना खत्म
- खनऊ की कैंट, कानपुर की गोविंद नगर, चित्रकूट की मानिकपुर, अलीगढ़ की इगलास, बहराइच की बलहा, सहारनपुर की गंगोह और मऊ की घोषी सीट से भाजपा की जीत
- प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा और अपना दल प्रत्याशी ने जीत दर्ज की
- रामपुर से आजम खां की पत्नी तंजीन जीतीं
- बाराबंकी की जैदपुर सीट पर सपा का कब्जा, गौरव रावत जीते
- आंबेडकरनगर की जलालपुर सीट से सपा प्रत्याशी सुभाष राय जीते
विज्ञापन
up elction
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:34 PM, 24-Oct-2019
अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट पर उपचुनाव में शुरुआती बढ़त को कायम रख पाने में बसपा सफल नहीं हो पाई। शुरुआती 17 चरणों तक तीसरे नंबर पर रही समाजवादी पार्टी ने 18वें चरण में भाजपा को तीसरे स्थान पर ढकेल दिया, जबकि इसके बाद वह लगातार बसपा के साथ नजदीकी मुकाबले में आती गई।
32 राउंड तक चली मतगणना में सपा प्रत्याशी सुभाष राय 31वें राउंड में बसपा को पीछे छोड़ने में सफल हो गए। इससे शुरुआती दौर में मायूस हुए सपा समर्थकों में पूरे जिले भर में जश्र का माहौल छा गया।
वहीं, जैसे ही सपा प्रत्याशी सुभाष राय की जीत की जानकारी सामने आई तो जिला मुख्यालय से लेकर अन्य क्षेत्रों में सपा समर्थक खुशी से झूम उठे। जगह-जगह सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और एक-दूसरे को जीत की बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया। जश्न में डूबे सपाइयों ने जमकर आतिशबाजी की।
07:34 PM, 24-Oct-2019
घोसी उपचुनाव: भाजपा के विजय राजभर को 1758 वोटों से मिली जीत
घोसी सीट पर भाजपा के विजय राजभर ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को 1758 वोटों से मात दी है।
विज्ञापन
04:03 PM, 24-Oct-2019
सहारनपुर विधानसभा के गंगोह उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी किरत सिंह 5362 वोटों से जीत गए। शुरुआत से ही कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद लगातार आगे चल रहे थे। हालांकि दूसरे नंबर पर भाजपा के कीरत सिंह लगातार वोटों के मामले में उनका पीछा कर रहे थे। 11 में राउंड के बाद नोमान मसूद ने तेजी से बढ़त बना ली थी।
04:00 PM, 24-Oct-2019
बलहा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सरोज सोनकर जीतीं
बहराइच उपचुनाव में बलहा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सरोज सोनकर ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 89 हजार 627 वोट मिले। सरोज सोनकर ने सपा प्रत्याशी किरन भारती को 46 हजार 481 मतों से पराजित किया। सरोज ने 26 राउंड तक चली जनगणना में बढ़त बनाए रखी और विजेता घोषित की गईं। उपचुनाव के जीत के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया। वहीं सपा प्रत्याशी यश भारती को 43 हजार 146 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहीं। बसपा प्रत्याशी रमेश गौतम ने 29 हजार 25 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस की उम्मीदवार मन्नू देवी को 1184 वोट ही मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई।03:57 PM, 24-Oct-2019
रामपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा उम्मीदवार तंजीन फात्मा ने जीत दर्ज की है।
डॉ तजीन फात्मा, सपा-79037
भारत भूषण, भाजपा-71310
अरशद अली खान, कांग्रेस-4178
ज़ुबैर मसूद खान, बसपा-3441
एसपी प्रतियाशी डॉ तज़ीन फात्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भारत भूषण गुप्ता से-7727 वोट से विजयी
03:49 PM, 24-Oct-2019
चित्रकूट जिले की मानिकपुर विधानसभा की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने जीत बरकरार रखी। भाजपा प्रत्याशी आनंद शुक्ला 15000 से अधिक वोटों से जीत चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सपा के डॉक्टर निर्भय सिंह और तीसरे नंबर पर बसपा के राजनारायण कोल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:36 PM, 24-Oct-2019
रामपुर विधानसभा उपचुनाव में 31 राउंड के परिणाम के बाद सपा प्रत्याशी डॉ. तजीन फात्मा ने जीत दर्ज की है। एसपी प्रतियाशी डॉ तज़ीन फात्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भारत भूषण गुप्ता को हराया है।
डॉ तजीन फात्मा, सपा-78815
भारत भूषण, भाजपा -71226
अरशद अली खान, कांग्रेस- 4159
ज़ुबैर मसूद खान, बसपा- 3435
03:35 PM, 24-Oct-2019
अलीगढ़ की इगलास विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने बसपा के प्रत्याशी अभय कुमार बंटी को 25937 वोटों से हरा दिया है।
03:04 PM, 24-Oct-2019
रामपुर विधानसभा उपचुनाव में 30 राउंड के तक परिणाम
डॉ तजीन फात्मा-सपा, 78384
भारत भूषण-भाजपा, 68143
अरशद अली खान, कांग्रेस- 4078
ज़ुबैर मसूद खान-बसपा- 3279
एसपी प्रतियाशी डॉ तज़ीन फात्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भारत भूषण गुप्ता से- 10241 वोट से आगे
02:59 PM, 24-Oct-2019
प्रतापगढ़ सीट पर 27वें राउंड के बाद अपना दल और भाजपा गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार पाल चुनाव जीत गए। दूसरे स्थान पर सपा 23197, तीसरे स्थान पर Aimim-20264 और चौथे स्थान पर कांग्रेस के प्रत्याशी रहे।