06:32 AM, 22-Nov-2026
बिहार: मधुबनी में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी खंडित मूर्ति, संग्रहालय भेजी जाएगी
मधुबनी के हरलाखी प्रखंड स्थित खिरहर गांव के हर मंदिर में भगवान विष्णु की करीब 800 साल पुरानी खंडित मूर्ति मिली है। ब्लैक बेसाल्ट पत्थर से बनी इस मूर्ति को मिथिला के कर्णाटवंशी राजाओं के शासनकाल का बताया जा रहा है।
और पढ़ें
06:31 AM, 22-Nov-2026
बिहार: एआई निगरानी से 30 दिनों में बनेगा नया राशन कार्ड, एक करोड़ नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य
बिहार सरकार जरूरतमंद परिवारों को आवेदन के 30 दिनों के भीतर नया राशन कार्ड जारी करने की व्यवस्था कर रही है। इसके लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने एआई और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया है। राज्य के सभी जिला और अनुमंडल कार्यालयों को मुख्यालय से जोड़ा गया है। सरकार का लक्ष्य एक करोड़ नए लोगों को राशन कार्ड से जोड़ना है।
और पढ़ें
06:25 AM, 22-Nov-2026
बिहार: मनरेगा में अनियमितता पर पांच कर्मियों से 4.62 लाख रुपये वसूली का आदेश
दरभंगा के मनीगाछी प्रखंड की ब्रह्मपुरा-भटपुरा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में वित्तीय अनियमितता सामने आई है। जांच के बाद डीडीसी ने पांच तत्कालीन कर्मियों से कुल 4.62 लाख रुपये की वसूली का आदेश दिया है। सभी पांच कर्मियों को 92,400-92,400 रुपये एक महीने के भीतर सरकारी खाते में जमा कराने होंगे।
और पढ़ें
06:18 AM, 22-Nov-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
बिहार के कैमूर जिले में विजिलेंस की टीम ने मोहनिया नगर पंचायत के कनीय अभियंता राजेश प्रजापति को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियंता विकास कार्यों के लंबित बिलों का भुगतान करने के बदले घूस मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद 12 सदस्यीय टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।
और पढ़ें