फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP by-election: Decision on seats between SP-Congress may be taken tomorrow, spokesperson said filing of nomi

यूपी उपचुनाव: सपा-कांग्रेस के बीच कल हो सकता है सीटों पर फैसला, प्रवक्ता ने कहा पर्चा दाखिल होने से फर्क नहीं

Wed, 23 Oct 2024 10:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 23 Oct 2024 10:25 PM IST
सार

UP by-election: सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला 23 अक्तूबर को हो सकता है। इस बीच कानपुर की सीसामऊ और फूलपुर की सीट पर सपा प्रत्याशी ने नामांकन कर दिए। 
 

विज्ञापन
UP by-election: Decision on seats between SP-Congress may be taken tomorrow, spokesperson said filing of nomi
राहुल, प्रियंका के साथ अखिलेश। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा बृहस्तपतिवार को फाइनल होने की उम्मीद है। सपा सूत्रों के मुताबिक, इस बारे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत जारी है। सपा ने उपचुनाव में कांग्रेस को दो सीटें दी हैं, जबकि कांग्रेस इससे ज्यादा सीटें चाहती है।

विज्ञापन


इस पर सपा ने फूलपुर सीट भी कांग्रेस को देने पर सहमति जताई है। हालांकि, फूलपुर सीट पर बुधवार को सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी ने पर्चा दाखिल कर दिया। इस बारे में सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पर्चा दाखिल करने से कोई फर्क नहीं पड़ता। जो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तय कर देंगे, वही मान्य होगा।

विज्ञापन

सपा दफ्तर के बाहर लगे सत्ताइस का सत्ताधीश पोस्टर

UP by-election: Decision on seats between SP-Congress may be taken tomorrow, spokesperson said filing of nomi
Akhilesh Yadav - फोटो : ANI

 समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ सत्ताइस का सत्ताधीश पोस्टर लगाए गए हैं। इस पर राजनीति गरमा गई है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर सपा अध्यक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हर चुनावी मोर्चे पर कांग्रेस के सामने झुकना अब उनकी राजनीति की स्थायी पहचान बन चुकी है। उन्हें मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता कमलनाथ के बयान तो याद होंगे ही। वहीं समाजवादी मीडिया सेल के एक्स एकाउंट से भी केशव प्रसाद मौर्य पर तीखे हमले किए गए हैं।

केशव ने सत्ताइस का सत्ताधीश वाले पोस्टर ''अधजल गगरी छलकत जाए'' का कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि 2014 में मुख्यमंत्री रहते 60 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने के दावों को जनता ने सिरे से नकार दिया था। 2017 में मुख्यमंत्री रहते 300 सीटें पाने का उनका दावा 47 पर अटक गया। 2022 में 400 सीटें पार करने का दावा भी बालू की दीवार की तरह ढह गया। उन्होंने कहा उप्र में भाजपा हरियाणा की तरह 2017 दोहराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed