फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP by-election: CM Yogi will start campaigning from Friday, will hold public meetings on nine seats for three

यूपी उपचुनाव : सीएम योगी आज से शुरू करेंगे प्रचार, लगातार तीन दिन ताबड़तोड़ जनसभाओं और रोड शो का आयोजन

Fri, 08 Nov 2024 12:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 08 Nov 2024 12:01 AM IST
सार

UP by-election: यूपी के उपचुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से सक्रिय होने जा रहे हैं। वह लगातार तीन दिन प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन
UP by-election: CM Yogi will start campaigning from Friday, will hold public meetings on nine seats for three
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से लगातार तीन दिनों तक प्रदेश की 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए पहले दौर के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। एक दिन में तीन-तीन सीटों पर चुनावी सभा और रोड शो करेंगे। इसकी शुरूआज वह पश्चिमी यूपी से करेंगे। सीएम योगी पहले दिन गाजियाबाद, मीरापुर और कुंदरकी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि उप चुनाव की घोषणा होने से पहले ही मुख्यमंत्री सभी 9 सीटों पर गैर चुनावी सभाएं कर चुके हैं और करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी कर चुके हैं। इसके अलावा वह रोजगार मेला के जरिए युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटकर भी माहौल को गरमा चुके हैं। चुनाव की घोषणा के बाद अब मुख्यमंत्री की पहले दौर का चुनावी कार्यक्रम तय किए गए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा संगठन की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सबसे पहले गाजियाबाद, मीरापुर और कुंदरकी में सभा और रैलियां करेंगे। इसके अगले दिन यानि शनिवार को करहल, खैर और सीसामऊ में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को मुख्यमंत्री कटेहरी, फुलपुर और मझंवा में चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद दूसरे चरण के कार्यक्रम तय किए जाएंगे। 20 नवंबर को सभी नौ सीटों पर मतदान होना है, इसलिए मुख्यमंत्री के अलावा अन्य भी नेता भी प्रचार में जुट गए हैं। दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक भी सभी सीटों पर एक चक्र का कार्यक्रम कर चुके हैं। वहीं, 30 मंत्रियों की टीम और प्रदेश संगठन के पदाधिकारी भी फील्ड में उतर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed