Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Budget: Government is kind to daughters, amount for Kanya Sumangala increased, old age pension also increas

UP Budget: बेटियों पर मेहरबान हुई सरकार, कन्या सुमंगला की राशि बढ़ी, वृद्धावस्था पेंशन में भी बढ़ोत्तरी

Mon, 05 Feb 2024 08:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Feb 2024 08:57 PM IST
सार

UP Budget 2024: प्रदेश सरकार अपने बजट में बेटियों और महिलाओं पर मेहरबान दिखी। यूपी में कन्या सुमंगला राशि बढ़ा दी गई है 

विज्ञापन
UP Budget: Government is kind to daughters, amount for Kanya Sumangala increased, old age pension also increas
बजट में रखा गया बेटियों का ध्यान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश सरकार ने बजट में बेटियों को खास तवज्जो देते हुए कन्या सुमंगला योजना में मिलने वाली राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। इसके लिए बजट में 700 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है। वहीं महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए पुष्टाहार कार्यक्रम के लिए 5129 करोड़ दिए गए है।

विज्ञापन


वृद्धावस्था पेंशन के लिए 7377 करोड़ रुपये और पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिलाओं के भरण पोषण के लिए 4073 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है। वहीं दूसरी ओर महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के अन्तर्गत 2024-25 में 200 उत्पादक समूहों का गठन करके तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। उप्र रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत जघन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को कोष के अन्तर्गत एक लाख रुपये से 10 लाख रुपये की आर्थिक क्षतिपूर्ति देने की व्यवस्था है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय के भुगतान के लिए 971 करोड़ रुपये दिए गये हैं।

विज्ञापन


नई योजनाओं के लिए दिए 15.56 करोड़ रुपये
सरकार ने नई योजनाओं के लिए 15.56 करोड़ रुपये की व्यवस्था भी की है। इसके तहत अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए उप्र वरिष्ठ नागरिक कल्याण निधि में 5 करोड़ दिए गए हैं। इससे वरिष्ठ नागरिक विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं कार्यक्रमों के जरिए शांतिपूर्वक, सुरक्षित एवं सम्मानजनक तरीके से जीवनयापन कर सकेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री जनजातीय आवासीय न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत बिजनौर के असेवित क्षेत्रों में आवासीय विद्यालयों के लिए 7.66 करोड़ रुपये दिए गये हैं। बिजनौर में बोक्सा जनजाति के पीएम जनमन योजना के पात्र लाभार्थियों को आवास के निर्माण के लिए 2.90 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed