UP Budget 2020 Live: बजट के बाद बोले सीएम योगी- 'हर किसी का ख्याल रखा, युवाओं पर फोकस'
{"_id":"5e4b6b688ebc3ef2a660d4d2","slug":"up-budget-2020-yogi-adityanath-budget-session-2020-21-live-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Budget 2020 Live: बजट के बाद बोले सीएम योगी- 'हर किसी का ख्याल रखा, युवाओं पर फोकस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 18 Feb 2020 01:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:36 PM IST
खास बातें
वित्त मंत्री ने 5 लाख 12 हजार करोड़ का बजट पेश किया। ये यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। वित्त मंत्री का कहना है कि हमने जनता का दिल जीता है। पढ़ें, बजट में किसे क्या मिला?
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बजट 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:19 PM, 18-Feb-2020
सरकार ने किसान के लिए तोहफा दिया
सीएम योगी ने कहा कि केवल मूल किसान ही नहीं बंटाई वाले किसान भी बीमा की योजना का लाभ ले सकते हैं। कभी दुर्घटना में अगर वह मृत हो जाता था तो उसके परिवार को कोई लाभ नहीं मिलता था, लेकिन इस बजट में यह प्रावधान किया गया है।01:17 PM, 18-Feb-2020
अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बजट आवंटित
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हो सके इसके लिए हमने बजट को आवंटित किया है। प्रदेश में 2022 तक सभी को मकान मिले इसके लिए भी हमारे प्रयास जारी है।
विज्ञापन
01:16 PM, 18-Feb-2020
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शुभारंभ इसी महीने
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के अंदर महिला सशक्तिकरण के लिए हमारे प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से बालिकाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शुभारंभ इसी माह कर दिया जाएगा।01:09 PM, 18-Feb-2020
बजट में हर किसी का ख्याल रखा गया: सीएम योगी
बजट के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने अच्छा बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बजट में हर किसी का ख्याल रखा गया। हमने युवाओं को लेकर यह बजट बनाया है, और उन्हें समर्पित किया है। उत्तर प्रदेश को शिक्षा का केंद्र बनाने की कोशिश की गई है।12:35 PM, 18-Feb-2020
गांवों में जल जीवन मिशन को 3000 करोड़
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा आबकारी से 37,500 और स्टांप एवं पंजीयन से 23,197 व वाहन कर से 8,650 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का लक्ष्य रखा गया है। गांवों में जल जीवन मिशन को 3000 करोड़ का बजट। दिव्यांग पेंशन योजना के लिए 621 करोड़।12:34 PM, 18-Feb-2020
मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण बीमा के नाम से नई योजना
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण बीमा के नाम से नई योजना होगी। इसके लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। वहीं, जीएसटी और वैट से 91,568 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:32 PM, 18-Feb-2020
ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रमों के लिए 3000 करोड़
सुरेश खन्ना ने कहा कि ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रमों के लिए 3000 करोड़, बुंदेलखंड विंध्य के गुणवत्ता प्रभावित गांवों में पाइप पेयजल योजना के लिए 3300 करोड़, पीडब्लूडी पूर्वांचल निधि में 300 करोड़, बुंदेलखंड निधि में 210 करोड़ का बजट प्रस्तावित है।12:29 PM, 18-Feb-2020
रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के लिए 900 करोड़
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के लिए 900 करोड़ के बजट का प्रस्ताव है। गोरखपुर और अन्य शहरों में मेट्रो प्रस्ताव तैयार, इनके लिए 200 करोड़ का बजट12:27 PM, 18-Feb-2020
मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ के लिए 96 करोड़
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ के लिए 96 करोड़, लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के लिए 477 करोड़।12:25 PM, 18-Feb-2020