फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP budget 2020 reactions by opposition parties Congress SP BSP

UP Budget 2020: योगी सरकार ने पेश किया चौथा बजट, किसी ने कहा ऐतिहासिक तो किसी ने बताया खोखला

Tue, 18 Feb 2020 02:10 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 18 Feb 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
UP budget 2020 reactions by opposition parties Congress SP BSP
बजट पेश करते सुरेश खन्ना - फोटो : पीटीआई

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को योगी सरकार का चौथा बजट पेश किया गया। योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 5 लाख 12 हजार 967 करोड़ का यह बजट पेश किया। इस बार का बजट उत्तर प्रदेश के इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा बजट है। बजट पेश होने के बाद से ही इसपर तमाम राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के चौथे बजट पर किसने क्या कहा-

विज्ञापन

यह ऐतिहासिक बजट है: सीएम योगी

बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक बजट है। इस बजट में युवा, किसान, महिला, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कानून व्यवस्था समेत सभी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को समाहित किया गया है।

विज्ञापन

यह अनुमान पर आधारित दिशाहीन बजट है: राम गोविंद चौधरी, सपा

सपा नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा कि ये बजट गरीब विरोधी, किसान, मजलूम, नौजवान और महिला विरोधी है। वित्त मंत्री ने शेरो शायरी कही, इनका बजट पुराने बोतल में नया पानी रखा है। केवल अनुमान पर आधारित बजट है, ये बजट दिशाहीन है। जितने गोवंश स्लॉटर हाउस में नहीं कटे, उससे ज्यादा इस सरकार में गायों की मृत्यु हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अभिभाषण के सिवा कुछ नहीं: दीपक सिंह, कांग्रेस

कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने कहा कि इस बजट में अभिभाषण के सिवा कुछ नहीं है। इस बजट में सिर्फ किताबी दावे हैं। इसमे सिर्फ आयोजन की बात कही गई है। आईपीसी की धाराओं का जिक्र बजट में किया गया है। रोजगार के नाम पर सरकार ने कुछ नहीं दिया है। सरकार ने सिर्फ योजनाओं के नाम बदलकर अपनी पीठ थपथपाई है। कृषि कुंभ की बात सरकार ने की है, सिर्फ आयोजन की बात कही गई, विद्युतीकरण के नाम पर सरकार ने सिर्फ अपना चेहरा चमकाया है। इसमें प्रदेश की जनता के लिए कुछ नहीं है। सिर्फ जनता को गुमराह किया जा रहा है, प्रदेश को यह सरकार गर्त में ले जा रही है। 

यह अंधविश्वास को बढ़ाने वाला बजट है: लालजी वर्मा, बसपा

बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा ने इस बजट को लेकर कहा कि आज योगी सरकार ने अपना चौथा बजट पेश किया। यह बजट अंध विश्वास को बढ़ाने वाला बजट है। इसमें नौजवानों के लिए कुछ नहीं है। दलितों की अनदेखी की गई है। यह बजट सिर्फ प्रदेश को पीछे ले जाएगा। 

असफल सरकार का खोखला बजट है: अराधना मिश्रा, कांग्रेस

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने योगी सरकार के बजट को असफल सरकार का खोखला बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि, पिछले साल सरकार ने चार लाख रुपये का बजट पेश किया था। दो सप्लीमेंट्री बजट आया। जिसे सरकार अभी तक खर्च नहीं कर पाई है। इनके पास विकास की न नीति है न नीयत। सरकार ने आज फिर एक लंबा चौड़ा बजट प्रस्तुत किया, लेकिन कोई नई योजना लेकर नहीं आई है। यह बजट दिशा हीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed