{"_id":"6a30df4ce02c0591000b468d","slug":"up-bomb-scare-at-lucknow-s-aishbagh-railway-station-panic-among-passengers-security-agencies-on-alert-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, यात्रियों में मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, यात्रियों में मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Tue, 16 Jun 2026 11:01 AM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:01 AM IST
सार
लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और प्लेटफॉर्म पर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने जांच की। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
GRP जांच करती हुई।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐशबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बम होने की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सूचना मिलते ही प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर व्यापक चेकिंग अभियान शुरू किया गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियां प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेनों, यात्रियों के सामान और संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच कर रही हैं। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की गई है। रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल जांच जारी है और किसी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना की सत्यता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन