फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minute-by-minute updates for Amit Shah Lucknow visit He will attend meetings and events at RML Law University

अमित शाह का लखनऊ दौरा: आरएमएल विधि विवि में बैठक और कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट-टू-मिनट पूरा अपडेट

Thu, 29 Oct 2026 03:28 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 03:28 PM IST
सार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेंगे। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में बैठक व कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह 10:40 बजे पहुंचेंगे और दोपहर 2:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
minute-by-minute updates for Amit Shah Lucknow visit He will attend meetings and events at RML Law University
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह राजधानी में करीब 03 घंटे 15 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान वह डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, आशियाना में आयोजित बैठक और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह सुबह 10:40 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके पांच मिनट बाद सुबह 10:45 बजे सड़क मार्ग से विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:55 बजे उनके डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पहुंचने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन

डेढ़ घंटे बैठक, आधे घंटे कार्यक्रम में होंगे शामिल

अमित शाह सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बैठक में शामिल होंगे। इसके लिए डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 01 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 01 बजे से दो बजे तक मध्याह्न भोजन के लिए समय निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 02 बजे वह विश्वविद्यालय से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 2:15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह दोपहर 2:10 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। इसके पांच मिनट बाद दोपहर 2:15 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed