फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Result 2024: UPMSP UP Board 10th and 12th Result Out Tomorrow at upmsp.edu.in

UP Board Result 2024: आज दोपहर आएंगे 10वीं-12वीं के परिणाम, बनेगा रिकॉर्ड; रिजल्ट देखें अमर उजाला पर

Sat, 20 Apr 2024 12:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Apr 2024 12:09 AM IST
सार

 UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इनका यह इंतजार आज दोपहर दो बजे खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन
UP Board Result 2024: UPMSP UP Board 10th and 12th Result Out Tomorrow at upmsp.edu.in
आज दोपहर दो बजे जारी होंगे यूपी बोर्ड के परिणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया गया था। इस बार उससे पांच दिन पहले परिणाम आएगा। आज दोपहर दो बजे परिणाम की घोषणा होगी। छात्र अपना परीक्षाफल अमर उजाला पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपना नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और इमेल आईडी रृजिस्टर करना होगा। इसका लिंक नीचे दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Board Result 2024: आज जारी होगा यूपी बोर्ड का परिणाम, सबसे पहले अमर उजाला पर देखें अपना रिजल्ट

विज्ञापन

कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए  यहां रजिस्टर करें
कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए  यहां रजिस्टर करें।  

यह भी पढ़ें: UP Board Result: अप्रैल के तीसरे हफ्ते में नतीजे देकर यूपी बोर्ड रचेगा इतिहास, आज आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों से परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। सत्र 2022- 23 का परिणाम 25 अप्रैल को आया था। वह परिणाम भी अपने- आप में रिकॉर्ड ही था। लेकिन उस रिकॉर्ड को भी तोड़ने के लिए बोर्ड ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। परीक्षा कराने से लेकर कॉपियों के मूल्यांकन में पहले ही रिकार्ड बनाया गया। परीक्षा और मूल्यांकन का काम 12-12 दिन में पूरा करा लिया गया था। निर्धारित अवधि में यह प्रक्रिया कराने के लिए बोर्ड को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

विज्ञापन

बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़ी व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक केंद्र की निगरानी क्षेत्रीय कार्यालय और मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से की जा रही थी। किसी स्तर पर लापरवाही मिलने पर वहां तत्काल सुधार किया गया। इसलिए इस बार की परीक्षा बेदाग रही। ऐसे ही मूल्यांकन की निगरानी के लिए कई अफसरों को लगाया गया था। कंट्रोल रूम से उसकी भी निगरानी की गई। लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही भी की गई थी। इतने कम समय में मूल्यांकन करना चुनौतीपूर्ण था।

पूर्व में कब-कब जारी हुआ परिणाम
सत्र 2022-23 का परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया था। उससे पहले 2022 में 18 जून, 2021 में 31 जुलाई, 2020 में 27 जून, 2019 में 27 अप्रैल और 2018 में 29 अप्रैल को परिणाम आया था।

बिहार के बाद यूपी का परिणाम
देशभर में सबसे पहले बिहार बोर्ड का परिणाम 23 और 31 मार्च को आया था। उसके बाद अब यूपी बोर्ड का परिणाम अब शनिवार को आ रहा है। अन्य प्रदेशों के बोर्ड का परिणाम अगले कुछ दिनों में जारी होगा। सीबीएसई का परिणाम मई के पहले हफ्ते में आएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed