{"_id":"643101a284720f129a096087","slug":"up-bjp-will-do-50-prabhavi-matdata-sammelan-in-uttar-pradesh-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय और लोकसभा चुनाव: पूरे यूपी में 50 से ज्यादा प्रभावी मतदाता सम्मेलन करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय और लोकसभा चुनाव: पूरे यूपी में 50 से ज्यादा प्रभावी मतदाता सम्मेलन करेगी भाजपा
Sat, 08 Apr 2023 11:24 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:24 AM IST
सार
भाजपा निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए पूरे प्रदेश में 50 से अधिक मतदाता सम्मेलन आयोजित करेगी। इसमें प्रबुद्ध और प्रभावी मतदाताओं से संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सभी नगर निगम क्षेत्रों में प्रभावी मतदाताओं से संवाद करेगी। इसकी शुरुआत शनिवार से हो रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने बताया कि प्रभावी मतदाता सम्मेलनों के माध्यम से प्रबुद्ध और प्रभावी मतदाताओं से संवाद किया जाएगा और मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित वरिष्ठ नेता व प्रदेश सरकार के मंत्री सम्मेलनों के जरिए प्रदेश की बदली तस्वीर को जनता के बीच रखेंगे। पूरे प्रदेश में 50 से अधिक प्रभावी मतदाता सम्मेलनों के आयोजन की तैयारी है।
ये भी पढ़ें - मुस्लिमों पर सभी का फोकस, सपा-बसपा के अलावा BJP भी रुख भांपने में लगा रही एड़ी-चोटी का जोर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'हाउस टैक्स हाफ-वाटर टैक्स माफ' नारे संग उतरेगी आप, 17 निगमों व 763 निकायों पर लड़ेगी चुनाव
8 अप्रैल को झांसी तथा कानपुर में होने वाले प्रभावी मतदाता सम्मेलनों में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रभावी मतदाताओं से संवाद करेंगे। गोरखपुर के सम्मेलन में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, फिरोजाबाद में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, आगरा में पूर्व राज्यसभा सदस्य राम नारायण साहू प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।