{"_id":"64302606a0b800fb7d02efa5","slug":"sanjay-singh-said-aam-aadmi-party-will-contest-elections-in-17-municipal-corporations-and-763-municipal-bodies-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: 'हाउस टैक्स हाफ-वाटर टैक्स माफ' नारे संग उतरेगी आप, 17 निगमों व 763 निकायों पर लड़ेगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: 'हाउस टैक्स हाफ-वाटर टैक्स माफ' नारे संग उतरेगी आप, 17 निगमों व 763 निकायों पर लड़ेगी चुनाव
Fri, 07 Apr 2023 07:47 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 07 Apr 2023 07:47 PM IST
सार
अभी तक वार्ड व चेयरमैन के 270 प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं।
विज्ञापन
aap
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में ‘हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ’ के नारे के साथ मैदान में उतरेगी। आप यूपी के 17 नगर निगमों और 763 नगर निकायों में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
चुनावी तैयारियों में तेजी लाने के लिए पार्टी ने 763 नगर निकायों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। साथ ही, वार्ड, मेयर और चेयरमैन स्तर पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अभी तक वार्ड व चेयरमैन के 270 प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता वैभव महेश्वरी ने बताया कि नई दिल्ली के पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नगर निकाय में आरक्षण में लंबे विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव कराने की अनुमति दे दी है। अब उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन
सीटों के आरक्षण भी घोषित हो गए हैं। लोगों से आपत्तियां मांगने की तिथि भी पूरी हो चुकी है। अब यह लगभग तय हो चुका है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव की घोषणा होगी। उत्तर प्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी 763 नगर निकायों में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगम हैं इन नगर निगमों में भी “आप” मजबूती से चुनाव लड़ेगी। 763 नगर निकायों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रभारी घोषित कर दिए हैं।