फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP meeting for Loksabha Election 2024.

भाजपा का मिशन 2024 : दो दिन थाह लेकर चले गए बीएल संतोष, विकास को रफ्तार देंगे निकाय और पंचायत जनप्रतिनिधि

Mon, 24 Jul 2023 10:20 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Jul 2023 10:20 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष दो दिन के लखनऊ प्रवास में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश पदाधिकारियों को पार्टी का जनाधारा बढ़ाने और सोशल मीडिया टीम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय रहने का मंत्र देकर चले गए।

विज्ञापन
UP BJP meeting for Loksabha Election 2024.
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (बीच में)। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष दो दिन के लखनऊ प्रवास में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश पदाधिकारियों को पार्टी का जनाधारा बढ़ाने और सोशल मीडिया टीम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय रहने का मंत्र देकर चले गए। बीएल संतोष ने पार्टी, सरकार और राज्यपाल से सिसायी चर्चा कर जमीनी थाह ली। संतोष के दौरे के बाद अब प्रदेश में भाजपा का चुनावी अभियान तेज होगा।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीएल संतोष अपने दो दिन के प्रवास के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेंगे। उस रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश में आगामी चुनावी रणनीति तय करेगा। सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने के लिए उनके सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


वहीं हारी हुई 14 सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों के दौरे होंगे। एक छोर पर योगी सरकार चुनावी जमीन तैयार करेगी। वहीं दूसरे छोर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रैलियों के जरिये चुनावी माहौल बनाएंगे। सोशल मीडिया पर सरकार की उपलब्धियों के साथ राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दों को धार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बीएल संतोष ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, क्षेत्रीय टीमों के गठन पर भी मंथन किया। पार्टी जल्द ही जिलाध्यक्षों की नियुक्ति और क्षेत्रीय टीमों का भी गठन करेगी।


ये भी पढ़ें - लोस चुनाव: यूपी में मिशन 80 को पूरा करने के लिए दूध वाले, फेरी वाले और डिलीवरी मैन को पार्टी से जोड़ेगी भाजपा

ये भी पढ़ें - बीजेपी की रणनीति: यूपी में 2019 में हारी हुई 14 सीटों के लिए बनेगा विशेष प्लान, सभी 80 सीटें जीतने की कोशिश


प्रशिक्षण अभियान के लिए गठित टीम को बीएल संतोष ने बताए गुर

नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं में भाजपा के जनप्रतिनिधि लोकसभा चुनाव में पार्टी के चुनावी रथ को रफ्तार देने के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति देंगे। पार्टी की ओर से अगस्त में पंचायत और निकाय के जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव में निकाय और पंचायत जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही उन्हें क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनाधार बढ़ाने का मंत्र भी दिया जाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने रविवार को अभियान के लिए गठित प्रशिक्षण टोली को प्रशिक्षण के गुर बताए।

प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि प्रदेश में 67 जिलों में जिला पंयायत अध्यक्ष और सभी 17 नगर निगम में भाजपा के महापौर हैं। 91 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 202 नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा के हैं। नगर निगम में 917 पार्षद, 2171 नगर पालिका परिषद सदस्य और 1432 नगर पंचायत सदस्य भी भाजपा के हैं। आधे से अधिक ब्लॉक प्रमुख भी भाजपा के हैं।

महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा कि निकाय और पंचायत जनप्रतिनिधियों का उनके क्षेत्र की जनता से सीधा जुड़ाव होता है। जनता रोजमर्रा की समस्याओं और शिकायतों के लिए उन्हीं से संपर्क करती है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों को यह प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की किस किस योजना से क्षेत्र की जनता को लाभान्वित करा सकते हैं। किस योजना से क्षेत्र में पानी, सड़क, नाली, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा की सुविधाएं मुहैया करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाने और लोकसभा चुनाव मे वोट प्रतिशत बढ़ाने में भी निकाय और पंचायत जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका होगी। उन्हें सांसदों और विधायकों से समन्वय बनाने के साथ चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार प्रसार करने, कमजोर बूथों पर पार्टी को मजबूत करने और अपने क्षेत्र में वोट प्रतिशत बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाए।

महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के सदस्यों का प्रशिक्षण सभी छह क्षेत्रों में होगा। 24 घंटे के प्रशिक्षण वर्ग में छह सत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्षों का प्रशिक्षण 7-8 अगस्त को हरियाणा के सूरजकुंड में होगा। महापौर और नगर पालिका अध्यक्षों का प्रशिक्षण लखनऊ में होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद के सभासद, नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद का प्रशिक्षण क्षेत्रीय स्तर पर होगा।

राम प्रताप सिंह को प्रभारी नियुक्त किया
प्रशिक्षण के लिए 12 लोगों की टीम बनाई गई है। टीम में प्रदेश स्तर से छह और क्षेत्रीय स्तर से छह पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान को प्रशिक्षण अभियान का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, बसंत त्यागी, चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ के संयोजक अरुणकांत त्रिपाठी, पश्चिम से मंयक गोयल, अवध से त्रयंबक तिवारी, काशी से सुशील, कानपुर से राम किशोर साहू, ब्रज से अशोक भारती और गोरखपुर क्षेत्र से जनार्दन तिवारी को टीम में शामिल किया है।



केशव, पाठक और पांडेय भी मिले
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने भी रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बीएल संतोष से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक बीएल संतोष ने मौर्य और पाठक के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बात की। वहीं पिछड़े व ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर भी मंथन किया। उन्होंने जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी फीडबैक लिया।

जेपीएस ने दी सहकारिता की जानकारी
सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने बीएल संतोष से मुलाकात कर सहकारिता चुनाव में भाजपा की जीत के साथ आगामी चुनावों की तैयारी की जानकारी दी। उन्होंने केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की योजनाओं को यूपी में क्रियान्वित करने, एक वर्ष में सहकारी संस्थाओं की उपलब्धि की जानकारी दी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रबंधन से जुड़े मुद्दे पर बात की।

बीएल संतोष ने संघ के पदाधिकारियों से की मंत्रणा
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष रविवार को भारती भवन गए। वहां उन्होंने संघ के अवध प्रांत व पूर्वी क्षेत्र के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। चुनाव में संघ के पदाधिकारियों के फीडबैक को गंभीरता से लिया जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed