फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special plan will be made for the 14 seats lost in UP in 2019

बीजेपी की रणनीति: यूपी में 2019 में हारी हुई 14 सीटों के लिए बनेगा विशेष प्लान, सभी 80 सीटें जीतने की कोशिश

Sun, 23 Jul 2023 08:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 23 Jul 2023 08:55 AM IST
सार

बीजेपी यूपी की इन 14 सीटों पर विशेष फोकस करने जा रही है जिसमें 2019 में उसे हार मिली थी। पार्टी ने यूपी की सभी 80 सीटें जीतने की प्लानिंग की है।  

विज्ञापन
special plan will be made for the 14 seats lost in UP in 2019
बीजेपी रैली - फोटो : Amar ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेश में विपक्ष के कब्जे वाली 14 लोकसभा सीटों पर 2024 में कमल खिलाने के लिए बूथवार रणनीति बनाएगी। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने शनिवार को लोकसभा क्षेत्र विस्तारकों की बैठक में हारी हुई लोकसभा क्षेत्रों में अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की।

विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने बैठक में बताया कि केंद्र की ओर से नियुक्त तीन मंत्रियों ने अब तक तीन तीन बार उनसे संबंधित लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर लिया है। पार्टी के पदाधिकारियों, विस्तारकों और विधानसभा प्रभारियों ने भी तीसरा चरण पूरा कर लिया है। पार्टी की ओर से अब 14 लोकसभा क्षेत्रों में चौथे चरण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


बीएल संतोष ने 14 लोकसभा सीटों के बूथों को ए,बी,सी और डी श्रेणी में ग्रेडिंग करने, ग्रेडिंग के अनुसार वहां के मतदाताओं से संपर्क और समन्वय करने, बूथों पर फ्लोटिंग वोटर्स का आंकलन करने, उन बूथों पर किस तरह चुनाव जीता जा सकता है इसकी रणनीति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथों पर दस से बीस लोगों के समूह बनाकर उनसे संपर्क करें। जो पात्र लोग केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से वंचित हैं उन्हें लाभान्वित कराएं। बीएल संतोष रविवार सुबह 11 बजे पार्टी की प्रशिक्षण टोली की बैठक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइक, माला और मंच से दूर रहें

बीएल संतोष ने कहा कि क्षेत्र में प्रवास के दौरान पदाधिकारी माइक, माला और मंच से दूर रहकर संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान दें।

सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पार्टी इस लक्ष्य को पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री ने दिया रात्रिभोज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात मुख्यमंत्री आवास पर महामंत्री संगठन बीएल संतोष, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को रात्रिभोज दिया। इस अवसर पर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की गई। वहीं मुख्यमंत्री ने भी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed