फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader BL Santosh meeting for Loksabha Election in Lucknow.

लोस चुनाव: यूपी में मिशन 80 को पूरा करने के लिए दूध वाले, फेरी वाले और डिलीवरी मैन को पार्टी से जोड़ेगी भाजपा

Sat, 22 Jul 2023 09:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Jul 2023 09:12 PM IST
सार

भाजपा यूपी में अपने मिशन 80 को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए लखनऊ आए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति साझा की।

विज्ञापन
BJP leader BL Santosh meeting for Loksabha Election in Lucknow.
भाजपा पदाधिकारियों के बैठक लेते महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में लगातार तीसरी बार देश में सरकार बनाने के लिए भाजपा अब ड्राइवर से लेकर डिलीवरी मैन और शिक्षक से लेकर संविदा कर्मी तक को साधेगी। वहीं सामाजिक सरोकारों के जरिये पार्टी की पहचान राजनीतिक दल से इतर सामाजिक संगठन और कार्यकर्ता की समाजसेवी के रूप में स्थापित की जाएगी। शनिवार को लखनऊ प्रवास पर आए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का रोडमैप तैयार किया।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में बीएल संतोष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने के लिए अब बूथ पर जातीय समीकरण के लिहाज से मजबूती हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि युवा, महिला, शिक्षक, ट्रक डाइवर, टैक्सी ड्राइवर, डिलीवरी मैन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और संविदा कर्मियों के बीच नया वोट बैंक बनाना है। उन्होंने कहा कि टैक्सी ड्राइवर और डिलीवरी मैन बड़ा वोट बैंक हैं, उन्हें नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। बड़े शहरों में इनकी संख्या 80 हजार से एक लाख तक है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रत्येक जाति के लोगों से संपर्क करना है, उन्हें जोड़ने का प्रयास करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी संगठन के काम के अलावा भी व्यापारियों, खिलाड़ियों, किसानों और समाज के विभिन्न वर्ग के बीच जाकर बातचीत करें। छोटे छोटे समूहों से संवाद स्थापित करें, उन्हें यह लगना चाहिए कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक सामाजिक संगठन भी है। पार्टी के कार्यकर्ता की पहचान केवल एक नेता के रूप में नहीं बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए बूथ की मजबूती पर ध्यान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छे काम की प्रशंसा करें, बुरे काम पर सतर्क करें

बीएल संतोष ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सरकार के मंत्रियों के साथ समन्वय से काम करें। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि सरकार के अच्छे कामकाज भी जनता तक नहीं पहुंचते हैं। कहा कि यदि कोई पदाधिकारी या मंत्री अच्छा काम करते हैं तो उनकी खुलेतौर पर प्रशंसा करें। यदि कहीं कमी है या कोई गलत काम की जानकारी मिलती है तो संबंधित मंत्री से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराएं। व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव भी दें।

ताकि आपसी समन्वय बना रहे

बीएल संतोष ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हर महीने टिफिन बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें सांसद और विधायकों के साथ सभी पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर अनिवार्य रूप से सुनने के साथ उसकी फोटो भी अपलोड करनी है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष से संवाद के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।

ऊंचाई पर बने रहने के लिए ज्यादा मेहनत करनी है

बीएल संतोष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने 2014 से 2022 तक ऊंचाई हासिल की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भी इस ऊंचाई को बरकरार रखने के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी।

सभी की सहमति से बनाएं क्षेत्रीय टीम

बीएल संतोष ने कहा कि सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में नई टीम का गठन सभी की सहमति से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि एक-दो लोगों के मन से ही टीम नहीं बननी चाहिए। बल्कि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी सुझाव लें।

पुराने लोगों को अहसास कराएं कि पार्टी उन्हें भूली नहीं

बीएल संतोष ने कहा कि अक्सर शिकायत मिलती है कि पुराने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बैठक की सूचना नहीं दी जाती है। संतोष ने दो टूक शब्दों में कहा कि एक बार सोंचें कि कल आप भी पूर्व होंगे, यदि आपके साथ भी ऐसा व्यवहार होगा तो आपको कैसा लगेगा। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि मैं कुछ बोल नहीं रहा हूं लेकिन सब पता है कि क्या होता है। उन्होंने कहा कि पूर्व पदाधिकारियों, पुराने कार्यकर्ताओं को भी किसी न किसी रूप में संगठन में सक्रिय रखें। उन्हें ऐसा न लगे कि केवल चुनाव के समय ही उनकी याद आती है, उन्हें यह न लगे कि पार्टी उन्हें भूल गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व पदाधिकारियों और पुराने कार्यकर्ताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क और संवाद रखें। पार्टी के कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित करें।

निकाय जनप्रतिनिधियों का भी होगा प्रशिक्षण

बीएल संतोष ने कहा कि नगर निगम के महापौर, पार्षद, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, सभासद, नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद्, ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी सदस्यों का प्रशिक्षण आगामी महीने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, इन्हें भी संगठन की मुख्य धारा से जोड़ना है।


महाजनसंपर्क अभियान में यूपी नंबर वन

बीएल संतोष ने बताया कि मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 30 मई से 19 जुलाई तक चलाए गए महाजनसंपर्क अभियान में यूपी नंबर एक स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि घर घर जनसंपर्क के बाद मिस्ड कॉल में यूपी देश में सबसे आगे रहा है। यूपी ने करीब 24 लाख से अधिक मिस्ड कॉल हुए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को बधाई भी दी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed