यूपी: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है कांग्रेस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा देश के संविधान को तोड़ना चाहती है और लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने आरक्षित सीटों को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
विस्तार
केंद्र की मोदी सरकार की ओर से सोमवार को लोकसभा में पेश किए जा रहे परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है जिससे कि जब इतिहास लिखा जाए तो ये कहा जाए कि कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने का पूरा प्रयास किया।
एएनआई को दिए गए बयान में उन्होंने कहा, "कांग्रेस भारत के संविधान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जब बीजेपी ने '400 पार' का नारा दिया था, तब जनता ने अपना फैसला सुना दिया था। उन्होंने जनता की भावना को समझा और बीजेपी को 306-307 सीटों से घटाकर 240 पर ले आए... कुछ लोग अब संविधान को तोड़ने और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। आरक्षित सीटों का क्या होगा? उन पर 25 साल की रोक लगी हुई है। अगर सीटों की कुल संख्या 800 से ज्यादा बढ़ जाती है, तो उन्हें वही प्रतिनिधित्व मिलता रहेगा जो उन्हें तब मिला था जब लोकसभा में 540-542 सीटें थीं। यह अन्याय होगा।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Congress MP Pramod Tiwari says, "The Congress is making every effort to protect the Constitution of India. The people had already given their verdict when the BJP raised the slogan of '400 paar'. They understood the people's sentiment and brought the BJP down from 306-307 seats to 240... Some people are now attempting to dismantle the Constitution and undermine democracy. What will happen to the reserved seats? There is a 25-year freeze on them. If the total number of seats increases beyond 800, they will continue to get the same representation as they had when the Lok Sabha had 540-542 seats. This would be an injustice..."
— ANI (@ANI) November 29, 2026
कांग्रेस ने परिसीमन बिल का विरोध किया है और कहा है कि लोकसभा की वर्तमान सीटों की संख्या को फ्रीज रखा जाए। वहीं, परिसीमन का आधार 2011 की जनगणना को बनाने पर भी सवाल उठाए हैं और कहा कि जब 2027 में जनगणना जारी है तो परिसीमन का आधार 2011 की जनसंख्या क्यों बनाई जा रही है।
